{"_id":"635a63fd803ed93fbe29f8b5","slug":"lalu-prasad-yadav-returned-india-without-getting-kidney-treatment-stayed-in-delhi-delay-returning-to-bihar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Yadav: गुर्दे का इलाज कराए बिना भारत लौटे लालू प्रसाद यादव, दिल्ली में ही ठहरे, बिहार लौटने में होगी देरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Yadav: गुर्दे का इलाज कराए बिना भारत लौटे लालू प्रसाद यादव, दिल्ली में ही ठहरे, बिहार लौटने में होगी देरी
Thu, 27 Oct 2022 04:27 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: निर्मल कांत
Updated Thu, 27 Oct 2022 04:27 PM IST
सार
मीसा ने बताया कि अदालत की अनुमति मिलने के बाद सिंगापुर गए 74 वर्षीय लालू ने वहां चिकित्सीय सलाह ली और उनकी कुछ जरूरी जांच की गई। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में छुट्टियां होने के कारण उनकी कुछ जरूरी जांच नहीं हो पाई, जिन्हें यहां भी कराया जा सकता है।
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
- फोटो : Social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव सोमवार की रात गुर्दे का ऑपरेशन कराए बिना ही सिंगापुर से वापस लौट आए। हालांकि, कुछ आवश्यक जांच करवाने के बाद राजद सुप्रीमो अदालत में एक बार फिर सिंगापुर जाने की अनुमति मांगेंगे।
विज्ञापन
लालू बीते कुछ वर्षों से गुर्दे की गंभीर समस्या का सामना कर रहे हैं। वह दीपावली की रात सिंगापुर से दिल्ली पहुंचे। तबसे वह अपनी बड़ी बेटी और राज्यसभा सदस्य मीसा भारती के आवास पर रह रहे हैं।
विज्ञापन
मीसा ने बताया कि अदालत की अनुमति मिलने के बाद सिंगापुर गए 74 वर्षीय लालू ने वहां चिकित्सीय सलाह ली और उनकी कुछ जरूरी जांच की गई। उन्होंने बताया कि सिंगापुर में छुट्टियां होने के कारण उनकी कुछ जरूरी जांच नहीं हो पाई, जिन्हें यहां भी कराया जा सकता है। ये जांच कराने के बाद लालू फिर वापस सिंगापुर जाएंगे।
विज्ञापन
राजद सुप्रीमो की बेटी से जब पूछा गया कि अदालत द्वारा 25 अक्तूबर तक ही देश के बाहर रहने की अनुमति दिए जाने के कारण लालू यादव बिना ऑपरेशन के लौट आए हैं, तो मीसा ने कहा, हां, यह भी एक कारण था।
उन्होंने आगे कहा, यहां जरूरी चिकित्सीय जांच कराने के बाद लालू सिंगापुर जाने के लिए अदालत से फिर आग्रह करेंगे। अदालत से अनुमति मिलने के बाद लालू 12 अक्तूबर को गुर्दे के इलाज के लिए सिंगापुर गए थे। उन्हें गुर्दे के अलावा अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी हैं।