{"_id":"5de628c48ebc3e54742975b7","slug":"lalu-prasad-yadav-re-elected-rashtriya-janata-dal-chief-unopposed-for-the-11th-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार: 11वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिहार: 11वीं बार राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष बने लालू प्रसाद यादव
Tue, 03 Dec 2019 02:55 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 03 Dec 2019 02:55 PM IST
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और चारा घोटाला मामले में जेल में बंद लालू प्रसाद यादव को दोबारा निर्विरोध राष्ट्रीय जनता दल का अध्यक्ष चुना गया है। वह 11वीं बार पार्टी के अध्यक्ष चुने गए हैं। सोमवार को विधायक भोला यादव ने उनके नाम से नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके साथ ही उन सभी अटकलों पर विराम लग गया है जिनमें कहा जा रहा था कि तेजस्वी यादव को पार्टी की कमान सौंपी जा सकती है।
विज्ञापन
Bihar: Lalu Prasad Yadav re-elected Rashtriya Janata Dal (RJD) Chief unopposed. He has been elected party president for the 11th time. (file pic) pic.twitter.com/xTyflWkzlV
— ANI (@ANI) December 3, 2019विज्ञापन
हालांकि लालू के जेल में होने के बाद तेजस्वी यादव ने राजद की कमान पूरी तरह से संभाल ली है। उनके स्तर पर ही सारी नीतियां तय की जाती हैं। यह बात और है कि वह लालू की सहमति लेना कभी नहीं भूलते। वहीं लालू लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर हैं।
विज्ञापन
इसी वजह से चर्चा थी कि अब पार्टी की कमान तेजस्वी प्रसाद यादव को सौंप दी जाएगी। मगर सोमवार को जैसे ही लालू प्रसाद के नाम से नामांकन पत्र दाखिल किया गया वैसे ही तय हो गया था कि एक बार फिर पार्टी की कमान उसके संस्थापक के हाथ में जाएगी।