फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu prasad yadav questioned on gujarat government

सूरत में हुए तिहरे हत्याकांड पर लालू ने पूछा, 'यहां कौन सा राज है?'

Sun, 15 May 2016 10:04 AM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला,नई दिल्ली Updated Sun, 15 May 2016 10:04 AM IST
विज्ञापन
lalu prasad yadav questioned on gujarat government

लालू प्रसाद यादव ने गुजरात के सूरत में हुई तीन हत्याओं पर सवाल पूछा है कि यहां कौन सा राज है? बिहार में ताबड़तोड़ हत्याओं के बाद बिहार में जंगलराज होने की बात कही जा रही थी, जिसके जवाब में लालू ने ये कहा है। दरअसल, गुजरात के सूरत में विश्व हिंदू परिषद के अंतरराष्‍ट्रीय महासचिव नेता प्रवीण तोगड़िया के चचेरे भाई भरत तोगड़िया समेत 3 लोगों की हत्या कर दी गई है। इसके बाद लालू ने रविवार सुबह समाचार एजेंसी एएनआई के ट्वीट को कोट करते हुए लिखा कि 'इसको भी अलंकृत कर देते, यहाँ कौन सा राज है?'

विज्ञापन

लालू का ये ट्वीट उन लोगों को जवाब माना जा रहा है जो बिहार में जंगलराज की बात कर रहे हैं। बता दें कि बीते दिनों बिहार के गया में 11वीं के छात्र आदित्य सचदेव की हत्या में जदयू विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव का नाम आने के बाद से ही विपक्ष बिहार के जंगलराज में लौटने की बात कह रहे  थे। उसके कुछ दिनों बाद ही एक हिन्दी दैनिक के ब्यूरो चीफ राजदेव रंजन की हत्या के बाद सरकार के लिए मामला बिगड़ गया  है। इतना ही लालू के पार्टी के सासंद तस्लीमुद्दीन ने भी इन हत्याओं के चलते अपनी ही सरकार को कटघरे में खड़ा किया। उन्होंने कहा कि बिहार में महाजंगलराज है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed