फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu Prasad Yadav Nitish Kumar, Rjd Jdu Alliance, Hanuman Chalisa Row

क्या नीतीश से गठबंधन होगा?: लालू ने दे दिया बड़ा बयान, बताया पटना कब आएंगे, हनुमान चालीसा विवाद पर भी बोले

Thu, 05 May 2022 08:56 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 05 May 2022 08:56 AM IST
सार

लालू यादव को बुधवार शाम को दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया था जिसके बाद वे अपनी बड़ी पुत्री मीसा भारती के आवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया।

विज्ञापन
Lalu Prasad Yadav Nitish Kumar, Rjd Jdu Alliance, Hanuman Chalisa Row
लालू यादव और नीतीश कुमार(फाइल)

विस्तार

दिल्ली एम्स (Delhi AIIMS) से डिस्चार्ज होने के बाद राष्ट्रीय जनता दल(राजद) के मुखिया लालू प्रसाद यादव ने बिहार में जेडीयू से गठबंधन को लेकर बड़ा बयान दिया है। इतना ही नहीं लालू ने चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और हनुमान चालीसा विवाद पर भी बड़ी बाते कहीं। बता दें कि लालू यादव को बुधवार शाम को दिल्ली एम्स से डिस्चार्ज कर दिया गया था जिसके बाद वे अपनी बड़ी पुत्री मीसा भारती के आवास पर पहुंचे थे।  

विज्ञापन


क्या नीतीश से गठबंधन होगा? तेजप्रताप ने किया था इशारा
लालू यादव से पत्रकारों ने जब पूछा कि बिहार में जेडीयू से गठबंधन करेंगे तो लालू यादव ने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, हम अपनी पार्टी को और मजबूत कर रहे हैं। फिलहाल गठबंधन के बारे में हम नहीं सोच रहे। इसके बाद पत्रकारों ने पूछा कि आपके बड़े बेटे तेजप्रताप ने ट्वीट कर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से गठबंधन का इशारा किया है। इसपर लालू ने कहा कि वह हमारा बेटा है और बोलने-लिखने की सबको आजादी है लेकिन हम राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं तो फैसला हम ही लेंगे न।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मंदिर में पढ़िए हनुमान चालीसा: लालू
देश में चल रहे हनुमान चालीसा विवाद पर लालू यादव ने जवाब देते हुए कहा कि यह बहुत गलत बात है। देश को टुकड़ा-टुकड़ा करने का प्रयास है। आप क्यों जा रहे हैं मस्जिद के पास। हनुमान चालीसा पढ़ना है तो मंदिर में पढ़िए।  लेकिन ये तो परेशान किया जा रहा है कि वे प्रतिक्रिया दें और दंगा-फसाद हो। यह देश के लिए सही नहीं है।

प्रशांत किशोर को लेकर भी राजद सुप्रीमो ने दिया बयान
चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर को लेकर भी राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि सारे देश से घूम आए वे और किसी ने स्वीकार नहीं किया। अब जब  सभी जगह से लौटा दिए गए तो वहीं पहुंच रहे हैं जहां कोई ठिकाना नहीं रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed