फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu prasad Yadav gibe on Modi government gave BJP full marks for lying in name of budget 2018

मोदी सरकार के बजट पर लालू का कटाक्ष, कहा- झूठ बोलने के लिए BJP को 100 में से 100 नंबर

Sat, 03 Feb 2018 04:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Updated Sat, 03 Feb 2018 04:12 PM IST
विज्ञापन
Lalu prasad Yadav gibe on Modi government gave BJP full marks for lying in name of budget 2018
लालू प्रसाद यादव
झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में चारा घोटाला केस में सजा काट रहे राष्ट्रीय जनता दल (राजद) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर चुनावी वर्ष में आम बजट के नाम पर जनता से झूठे वादे करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


लालू प्रसाद यादव ने बजट में किए गए वादों पर केंद्र सरकार पर कटाक्ष करते हुए लिखा है कि, 'जैसे हरिद्वार से बंगाल की खाड़ी तक गंगा मैया क्लीन होकर अविरल हो गईं, जैसे देश में 100 स्मार्ट सिटी बनकर तैयार हैं, 15 लाख रुपये मिल गए, वैसे ही किसानों की आय दोगुनी हो जाएगी, वैसे ही गरीबों को मेडिक्लेम मिलेगा। भाजपाईयों को झूठ बोलने में 100 में से 100 अंक।' 
विज्ञापन

 



गौरतलब है कि लालू यादव ने जेल जाने से पहले समर्थकों और बिहार के लोगों से कहा था कि वह सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए अपने संदेश देते रहेंगे। उन्होंने कहा था कि उनके दफ्तर के अधिकारी और परिजन उनके ट्विटर एकाउंट का इस्तेमाल कर उनका संदेश लोगों तक पहुंचाएंगे। जेल जाने से पहले भी लालू यादव विरोधियों पर निशाना साधने के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed