{"_id":"643e8bf7ba6357a22a069346","slug":"lalu-prasad-yadav-family-tej-pratap-yadav-received-threats-criminals-threatened-on-phone-2023-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lalu Prasad Yadav Family : मंत्री तेज प्रताप ने ले रखी है बाइक की एजेंसी; औरंगाबाद में झंझट हुआ तो मिली धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lalu Prasad Yadav Family : मंत्री तेज प्रताप ने ले रखी है बाइक की एजेंसी; औरंगाबाद में झंझट हुआ तो मिली धमकी
Tue, 18 Apr 2023 05:54 PM IST
आदित्य आनंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
Published by: आदित्य आनंद
Updated Tue, 18 Apr 2023 05:54 PM IST
सार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र व बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव को औरंगाबाद से धमकी मिली है। यह धमकी दो मोबाइल नंबर से दी गई है। धमकी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन
राजद नेता तेज प्रताप यादव
- फोटो : फेसबुक/तेज प्रताप यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद के पुत्र व बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव को औरंगाबाद से धमकी मिली है। यह धमकी दो मोबाइल नंबर से दी गई है। धमकी के बाद पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। मामला तेजप्रताप के औरंगाबाद में एनएच-19 पर कामा बिगहा स्थित बाइक की एजेंसी लारा (लालू-राबड़ी) हीरो शोरूम पर सोमवार को हुए हमले और तोड़फोड़ से जुड़ा है। शोरूम में तोड़फोड़ और कर्मियों से दुर्व्यवहार के बाद शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु ने औरंगाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसी प्राथमिकी के बाद शोरूम के प्रबंध निदेशक सह बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव को उनके मोबाइल पर औरंगाबाद से यह धमकी दी गई है।
तेजप्रताप को केस वापस लेने की धमकी
माना जा रहा है कि तेजप्रताप को केस वापस लेने को कहा गया है और केस वापस नहीं लेने पर अंजाम बुरा होने की धमकी दी गई है। इसी वजह से तेजप्रताप ने धमकी मामले की भी प्राथमिकी दर्ज करने के लिए औरंगाबाद नगर थाना की पुलिस को मंगलवार को दोपहर ही प्राथमिकी के लिए आवेदन दिलवाया है। तेजप्रताप की ओर से उनके शोरूम के केयर टेकर अजय यादव ने नगर थाना की पुलिस को प्राथमिकी के लिए दिए आवेदन में कहा है कि मैने शोरूम में कर्मियों से दुर्व्यवहार और तोड़फोड़ को लेकर सोमवार को नगर थाना में केस नंबर-286/23 दर्ज कराया था। इसी केस को लेकर मंगलवार को मोबाइल नंबर- 9525877800 एवं 8207868093 से शोरुम के प्रबंध निदेशक व बिहार सरकार के पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री तेजप्रताप यादव को उनके मोबाइल नंबर 9708299999 पर धमकी दी जा रही है। गौरतलब है कि सोमवार की सुबह स्कूटी की सर्विसिंग को लेकर कर्मियों के साथ शोरुम में कुछ लोगों के साथ विवाद हुआ था।
कर्मियों से दुर्व्यवहार व शोरूम में तोड़फोड़ हुई थी
इसी विवाद में कर्मियों से दुर्व्यवहार व शोरूम में तोड़फोड़ हुई थी। इस घटना में शोरूम के शीशे टूट गये थे और कुछ वाहनों को भी क्षति हुई थी। वाकया शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया था। मामले में शोरूम के केयर टेकर अजय यादवेंदु ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज उपलब्ध कराते हुए औरंगाबाद नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी में केयर टेकर ने कहा था कि सोमवार 17 अप्रैल को विकास कुमार सिंह के नाम से एक प्लीजर गाड़ी जिसका पंजीकरण नंबर-सीजी 17 केएम 1244 को हमारे प्रतिष्ठान में सर्विसिंग के लिए विकास सिंह द्वारा लाई गई थी। विकास सिंह का मोबाइल नंबर- 7810747190 है। विकास के बुलावे पर कामाबिगहा के निरंजन कुमार सिंह एवं उनके साथ आए चार अनजान लोगों ने शोरूम में हमारे कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज एवं दुर्व्यवहार किया। मना करने के बाद हमारे प्रतिष्ठान पर रोड़ेबाजी की जिससे शोरुम का शीशा एवं नई गाड़ी की क्षति हुई है। इसके साक्ष्य के लिए सीसीटीवी कैमरे का फुटेज भी उपलब्ध करा रहा हूं। रोड़ेबाजी के बाद हमलावरों में एक लाल रंग की पल्सर बाइक संख्या-बीआर 26-2543 क्यू को छोड़कर भाग निकला जो शोरूम में सुरक्षित है। हमलावरों की बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है। औरंगाबाद नगर थानाध्यक्ष सतीश बिहारी शरण ने बताया कि शोरूम पर हमला मामले में पुलिस हमलावरों की गिरफ्तारी के लिए विभिन्न संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। बाइक शोरूम के संचालक की ओर से आवेदन मिला है। मामले की तहकीकात की जा रही है और पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।