{"_id":"599037d64f1c1b29548b464f","slug":"lalu-prasad-yadav-defends-himself-over-his-conversation-with-mohammad-shahabuddin","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश से साथ छूटने के बाद लालू ने कबूला- जेल मेें हुई थी शहाबुद्दीन से बातचीत!","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश से साथ छूटने के बाद लालू ने कबूला- जेल मेें हुई थी शहाबुद्दीन से बातचीत!
amarujala.com- Presented by: अभिषेक तिवारी
Updated Sun, 13 Aug 2017 06:02 PM IST
विज्ञापन
आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार को बिहार के सिवान पहुंचे आरजेडी मुखिया लालू प्रसाद यादव ने एक जनसभा को संबोधित करते हुए महागठबंधन टूटने का जिम्मेदार नीतीश कुमार को ठहराया और इसके साथ ही एक टीवी चैनल पर भी हमला बोला है। उन्होंने बिना किसी टीवी चैनल का नाम लिए इशारों में कहा कि हम पर आरोप लगा था कि लालू यादव ने अपराधी से बात किया।
बताते चलें कि पिछले दिनों एक न्यूज चैनल पर लालू और तिहाड़ जेल में बंद सीवान से आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बीच बातचीत का एक ऑडियो टेप सुनाया गया था। टेप सामने आने के बाद बिहार का सियासी पारा खूब गरमा गया था, जिससे गठबंधन सरकार पर सवाल उठने लगे थे।
यह भी पढ़ें- बिहार: RJD नेता की हत्या, लालू ने कहा- इसमें पॉलिटिकल लोग शामिल
लेकिन गठबंधन टूटने के बाद पहली बार लालू ने एक जनसभा में कहा, 'बातचीत में हमने कुछ कहा है क्या? बातचीत में शहाबुद्दीन जी ने मुझसे ऐसा कहा है क्या, कि गेट खुलवा दीजिए, हम निकल जाएं।'
लालू ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि वो अनंत सिंह से कैसे बात कर सकते हैं? बता दें कि अनंत सिंह बाहुबली विधायक माने जाते हैं। जनसभा में पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता अवध बिहारी चौधरी ने राजद में शामिल हुए।
इसके बाद उन्होंने कई बड़ी बातें बोलीं हैं। लालू प्रसाद यादव ने सिवान जनसभा की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। बताते दें कि भारी बारिश की वजह से मैदान गीला होने के बावजूद भी सिवान में सुबह से भीड़ का आना जारी है।
विज्ञापन
Hum par aarop laga ki Lalu Yadav apraadhi se baat kiya. Ek TV par yahi chala ki kaise baat kar sakte hain: Lalu Prasad Yadav in Siwan
— ANI (@ANI) August 13, 2017विज्ञापन
Baat cheet mein #Shahabuddin ji ne mujhe kuchh kaha hai kya ki gate kholwa dijye hum nikal jaayen: RJD chief Lalu Prasad Yadav in Siwan pic.twitter.com/S7Da0wRZpy
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) August 13, 2017
बताते चलें कि पिछले दिनों एक न्यूज चैनल पर लालू और तिहाड़ जेल में बंद सीवान से आरजेडी के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के बीच बातचीत का एक ऑडियो टेप सुनाया गया था। टेप सामने आने के बाद बिहार का सियासी पारा खूब गरमा गया था, जिससे गठबंधन सरकार पर सवाल उठने लगे थे।
यह भी पढ़ें- बिहार: RJD नेता की हत्या, लालू ने कहा- इसमें पॉलिटिकल लोग शामिल
लेकिन गठबंधन टूटने के बाद पहली बार लालू ने एक जनसभा में कहा, 'बातचीत में हमने कुछ कहा है क्या? बातचीत में शहाबुद्दीन जी ने मुझसे ऐसा कहा है क्या, कि गेट खुलवा दीजिए, हम निकल जाएं।'
लालू ने नीतीश पर हमला बोलते हुए कहा कि वो अनंत सिंह से कैसे बात कर सकते हैं? बता दें कि अनंत सिंह बाहुबली विधायक माने जाते हैं। जनसभा में पूर्व मंत्री और जेडीयू नेता अवध बिहारी चौधरी ने राजद में शामिल हुए।
इसके बाद उन्होंने कई बड़ी बातें बोलीं हैं। लालू प्रसाद यादव ने सिवान जनसभा की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर शेयर की है। बताते दें कि भारी बारिश की वजह से मैदान गीला होने के बावजूद भी सिवान में सुबह से भीड़ का आना जारी है।
Humne kaha Nitish Kumar Anant Singh se kaise baat kar sakte hain? Baat cheet mein humne kuchh kaha hai kya?: RJD chief Lalu Prasad Yadav pic.twitter.com/a3cBI584JG
— ANI (@ANI) August 13, 2017