{"_id":"532651f6-88ef-11e2-9052-d4ae52bc57c2","slug":"lalu-prasad-yadav-1","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी मिले हुए हैं: लालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नीतीश कुमार, नरेंद्र मोदी मिले हुए हैं: लालू
पटना/ब्यूरो
Updated Sun, 10 Mar 2013 12:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव शनिवार को एक बार फिर अपनी रौ में दिखे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार और गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र आपस में मिले हुए हैं लेकिन पार्टी उनके मंसूबों को सफल नहीं होने देगी।
पूर्व रेल मंत्री ने कहा कि राजद की परिवर्तन रैली अब 15 मई को होगी। पार्टी की प्रदेश स्तरीय बैठक के बाद लालू ने कहा कि बिहार की जनता अब नीतीश राज से आजिज आ चुकी है।
पीएम द्वारा नीतीश सरकार की तारीफ के सवाल पर उन्होंने कहा कि वे एक नोबेल मैन है। देश में फेडरल (संघीय) सिस्टम है।
ऐसे में प्रधानमंत्री किसी राज्य के सीएम पर इसी तरह की टिप्पणी कर सकते हैं। अब कोई इसे अपनी तारीफ समझे तो क्या किया जा सकता है।