फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Lalu prasad elder son Tej Pratap supports Deepika Padukone and her movie Chhapaak

लालू के बड़े बेटे तेज प्रताप ने दीपिका पादुकोण की फिल्म छपाक का किया समर्थन, भाजपा ने उड़ाया मजाक

Sat, 11 Jan 2020 08:44 PM IST
देव कश्यप न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: देव कश्यप Updated Sat, 11 Jan 2020 08:44 PM IST
विज्ञापन
Lalu prasad elder son Tej Pratap supports Deepika Padukone and her movie Chhapaak
तेज प्रताप यादव (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप अभिनेत्री दीपिका पादुकोण और उनकी फिल्म 'छपाक' के समर्थन में सामने आए। फिल्म छपाक में दीपिका ने एसिड अटैक सर्वाइवर की भूमिका निभाई है।जवाहरलालनेहरू विश्वविद्यालय में हिंसा के बाद हाल ही में दीपिका के वहां जाने पर भाजपा नीत केंद्र सरकार के समर्थक इस फिल्म का बहिष्कार करने का आह्वान कर रहे हैं।

विज्ञापन


दीपिका और उनकी फिल्म के पक्ष में राजद नेता ने ट्वीट किया, 'इ जो 'छपाक' है, इ सत्ता में बैठे लोगों को 'थपाक से' काहे लग रहा है? ये वही लोग हैं जो नारी सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ जैसे भाषण देते फिरते हैं। दीपिका पादुकोण जी आप एक प्रेरणा हो।'
विज्ञापन


तेजप्रताप के इस ट्वीट के बाद बिहार भाजपा ने तत्काल मजाक उड़ाया। उसने उनसे अलग रह रही पत्नी ऐश्वर्य राय के साथ किये गये कथित दुर्व्यवहार की ओर ईशारा किया। प्रदेश भाजपा प्रवक्ता निखिल आनंद ने कहा कि वह न केवल विधानसभा के सदस्य हैं बल्कि मंत्री भी रहे हैं। महिलाओं से सम्मान के साथ बर्ताव करना ही उन्हें शोभा देता। लेकिन जिस तरह उन्होंने समाज की बेटी के साथ बर्ताव किया, वह शर्मनाक है। यदि उनमें रत्ती भर भी शर्म है तो उन्हें सार्वजनिक रूप से ऐश्वर्य राय के पैरों में गिरकर माफी मांगनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


 



बता दें कि दीपिका पादुकोण बीते मंगलवार को दिल्ली स्थित जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) कैंपस में पहुंचीं थीं। यहां उन्होंने घायल छात्रों से मुलाकात की थी। दीपिका का इस तरह जेनएयू में जाना कई संगठनों को रास नहीं आया था, इसलिए उनकी जमकर आलोचना हो रही है। यहां तक कि उनकी फिल्म छपाक के प्रदर्शन पर भी कई जगह रोक लगा दी गई है।

वहीं सीपीआई के नेता और जेएनयू के पूर्व छात्रसंघ अक्ष्यक्ष कन्हैया कुमार दीपिका का समर्थन करते हुए कहा कि जब वह पीएम मोदी के लिए प्रचार करती हैं तो देशभक्त होती हैं लेकिन जेएनयू जाती हैं तो देशद्रोही हो जाती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed