फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu is behaving like duryodhan and kansh

पप्पू ने लालू को कहा दुर्योधन तो लालू ने कहा पप्पू हैं जयचंद

Mon, 29 Jun 2015 10:11 PM IST
एजेंसी
एजेंसी Updated Mon, 29 Jun 2015 10:11 PM IST
विज्ञापन
lalu is behaving like duryodhan and kansh

राजद से निष्कासित नेता पप्पू यादव ने अपने पूर्व गुरु लालू द्वारा उन्हें जयचंद और मीरजाफर कहने पर पलटवार करते हुए उनके व्यवहार को दुर्योधन और कंस की तरह बताया।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लालू ने हमेशा यादवों और मुस्लिमों का अहित किया है, जिन्होंने उन्हें सत्ता में शक्तिशाली बनाया। मधेपुरा से सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने खुद को कृष्ण का वंशज बताते हुए कहा कि वह दुर्योधन और कंस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं राष्ट्रीय जनता दल के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने कहा कि एनडीए फासिस्ट ताकतों का जमावड़ा है। ये दूसरों पर ‘जंगल राज’ का आरोप लगाते हैं लेकिन अब वे स्वयं मुख्यमंत्री की छाती तोड़ने की बात करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

पप्पू हैं जयचंद: लालू

lalu is behaving like duryodhan and kansh

जनता इन्हें आने वाले विधानसभा चुनाव में सबक सिखा देगी। इसके साथ ही उन्होंने पप्पू यादव और पूर्व मुख्यमंत्री जीतनराम मांझी को जयचंद और मीरजाफर बताया।

राजद सुप्रीमो ने सोमवार को दिल्ली जाने से पूर्व कहा कि ये अभी सत्ता से दूर हैं लेकिन इनके असली चरित्र सामने आने लगे हैं। दरअसल, राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार ने शनिवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने जेडीयू विधायक अनंत सिंह और उनके साथियों की जान-बूझकर गिरफ्तारी करवाई है।

उनकी जाति के लोगों ने चूड़ियां नहीं पहन रखी हैं वे मुख्यमंत्री की छाती तोड़ देंगे। लालू ने दावा किया कि अरुण कुमार की इस अभद्र टिप्पणी पर एनडीए के घटक दलों का कोई प्रतिक्रिया न देना यह साबित करता है कि उनकी इस बयान से सहमति है।

पप्पू पर लालू ने बोला हमला

lalu is behaving like duryodhan and kansh

उन्होंने कहा कि यह 1990 से पहले का बिहार नहीं है, अब गरीब और पददलित सभी एकजुट हो चुके हैं, वे इनके नापाक इरादों को सफल नहीं होने देंगे।

लालू ने जन अधिकार पार्टी बनाने वाले पप्पू यादव और जदयू के पूर्व नेता एवं हिंदुस्तान अवाम पार्टी (हम) बनाने वाले जीतनराम मांझी पर हमला बोलते हुए मीर जाफर और जयचंद बताया।

उन्होंने कहा कि कल तक सामाजिक न्याय की दुहाई दे रहे थे वे आज एनडीए के साथ खड़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed