{"_id":"683fcde2-b46e-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"lalu-injured-in-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क दुर्घटना में लालू घायल, मोदी ने पूछा हालचाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क दुर्घटना में लालू घायल, मोदी ने पूछा हालचाल
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 04 May 2013 01:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शुक्रवार की देर शाम वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने की वजह से राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू यादव घायल हो गए। वाहन का अगला शीशा टूटने से उनके सिर और चेहरे पर चोट लगी है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, लालू शुक्रवार की सुबह परिवर्तन रैली के सिलसिले में वैशाली जिले के राघोपुर गए थे।
वहां से पटना वापस लौटते समय रास्ते में यह घटना घटी जब वह एक पीपा पुल पार कर रहे थे।
इलाज के लिए उन्हें पटना के राजेश्वर अस्पताल में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उनके सर में दो टांके लगाए। उनके अनुसार, फिलहाल लालू की हालत सामान्य है। लालू को को देर रात हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन
लालू के घायल होने की सूचना पाकर फोन से गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका हालचाल पूछा।
दुर्घटना की सूचना मिलते ही प्रधान महासचिव व सांसद रामकृपाल यादव मौके पर पहुंचे और लालू को हॉस्पिटल ले गए।
मीडिया से बात करते हुए लालू ने कहा कि इस हादसे के पीछे कोई साजिश हो सकती है।