लालू के बयान पर ट्विटर पर हुई जमकर मसखरी, लोगों ने क्या-क्या कह डाला?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने शुक्रवार को ट्विटर पर लिखा कि भाजपा या आरएसएस के लोग गाय और गोमांस पर भाषण देते हैं, लेकिन यही लोग सबसे ज्यादा चमड़े का जूता पहनते हैं। उन्होंने लिखा कि जनता ऐसे लोगों को सबक सिखाए।
इस पर सोशल मीडिया में कई लोग उनका समर्थन कर रहे हैं। कई ऐसे भी हैं जो उन्हीं पर तंज कस रहे हैं। ईश्वरी साहू लिखते हैं, “क्या बात है लालूजी, गज़ब की सोच है।” एमबी समीर लिखते हैं, “आपकी बात में दम है।” अरविंद कुमार सिंह बता रहे हैं, “ज़रूरी नहीं कि चमड़ा गाय का ही हो।”
राजन तिवारी ने पूछा है, “लालूजी आप यादव है, गोप्रेमी हैं। धेनु यदुवंश की धरोहर है, फिर आप खड़ाऊँ पहनते हैं क्या?”
ये थे लालू के ट्वीट
BJP/RSS के लोग गाय और गोमांस पर भाषण देते फ़िरते हैं पर यही लोग सबसे ज्यादा चमड़े का जूता पहनते हैं।जनता ऐसे लोगों पर ध्यान दे और सबक सिखाये
विज्ञापन विज्ञापन— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 28, 2016
भाजपाई बताये वो किस चीज से बना हुआ जूता पहनते हैं? जहाँ कहीँ भी भाजपा और आरएसएस के नेता चमड़े के जूते पहने दिखे तो हल्ला बोलो।
— Lalu Prasad Yadav (@laluprasadrjd) July 28, 2016
चमड़े के जूते चप्पल पहनने पर भाजपा-आरएसस पर की थी टिप्पणी
सुरेश कुमार मौर्य लिखते हैं, “लालूजी आप का परिवार चमड़े का जूता-चप्पल नहीं पहनता क्या। आप तो ऐसे दावा कर रहे है जैसे आप लोग प्लास्टिक का चप्पल-जूता पहनते हैं।”
वीरेंद्र कुमार ने चारा घोटाले की ओर इशारा किया है और लिखा है, “ये तो मारने के बाद का कार्यकम है लेकिन आप तो इन्हें भूखा मारते थे उसका क्या?”
अमित सिंह लिखते हैं, “जाति और धर्म के नाम पर राजनीति न करें। क्या आप बिहार में विकास और यहां कानून व्यवस्था फिर से कैसे लागू करें इस पर बात नहीं कर सकते?