फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu attacks pm modi over shamshan remarks

श्मशान वाले बयान पर भड़के लालू, कहा- मोदी की भाषा ओछी

Mon, 20 Feb 2017 03:14 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Mon, 20 Feb 2017 03:14 PM IST
विज्ञापन
lalu attacks pm modi over shamshan remarks
लालू प्रसाद यादव (फाइल फोटो) - फोटो : amar ujala

राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने सोमवार को पीएम मोदी पर ट्वीट कर तीखे प्रहार किए। रविवार को उत्तर प्रदेश के फतेहपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने अखिलेश सरकार पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा था कि अगर किसी गांव में कब्रिस्तान है तो वहां शमशान भी होना चाहिए। उन्होंने सपा सरकार को आड़े होथों लेते हुए कहा कि अगर रमजान में बिजली आती है तो दिवाली में भी आनी चाहिए। 

विज्ञापन


मोदी के बयान पर लालू ने तीखे निशाने साधते हुए ट्वीट किया पीएम मोदी की भाषा शैली ओछी, छोटी और खोटी है। वह एक तानशाह की तरह बात करते हैं जो देश को टुकड़े-टुकड़े कर तबाह कर देंगे। लालू ने कहा कि मोदी देशवासियों की भावनाओं को भड़काने का काम करते हैं।
विज्ञापन


एक अन्य ट्वीट में लालू ने कहा कि मोदी कहते हैं कि मेरा क्या? झोला उठाकर चल दूंगा। लेकिन उन्होंने यह नहीं बताया कि इस अद्दश्य झोले में अंबानी, अडानी के अलावा और कौन-कौन से झोल झमेले भरे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीएम को श्मशान और किसानों का बिल माफ करने से किसने रोका रहा है

lalu attacks pm modi over shamshan remarks
लालू प्रसाद यादव

इससे पहले लालू ने मोदी के 56  इंच के सीने पर करारा कटाक्ष करते हुए कहा कि आप देश के पीएम हैं आपको श्मशान और किसानों का बिल माफ करने से किसने रोका है। उन्होंने कहा कि 56 इंच सीने वाला व्यक्ति डरपोक रास्ते से देश को गुमराह नहीं करता। लालू ने कहा कि देश ने कभी ऐसा पीएम नहीं देखा जो सीने पर अपनी पार्टी का चिह्न लगाकर धर्म और जाति की बात करता है।

गौरतलब है कि यूपी में तीन चरणों में मतदान हो चुके है और सभी दल एक दूसरे पर जमकर बयानबाजी कर रहे हैं। वहीं कांग्रेस ने मोदी के बयान को गैर-जिम्मेदराना करार देते हुए कहा हम चुनाव आयोग से मोदी और बीजेपी की शिकायत करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed