फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   lalu attack on pm modi

लालू ने ली पीएम पर चुटकी, कहा- केवल 'मित्रों' कहने से काम नहीं चलेगा

Thu, 29 Dec 2016 11:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो / पटना
अमर उजाला ब्यूरो / पटना Updated Thu, 29 Dec 2016 11:16 AM IST
विज्ञापन
lalu attack on pm modi
लालू प्रसाद यादव - फोटो : अमर उजाला

राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने कहा कि केवल मित्रों कहने से काम नहीं चलेगा मोदी जी, आपको बताना चाहिए कि कहां कितना कालाधन मिला। लालू ने कहा कि मोदी ने रो-रो कर कहा था कि अगर नोटबंदी के बाद 50 दिन में हालात ठीक नहीं होंगे तो जनता उन्हें चौराहे पर सजा दे सकती है। अब 50 दिन पूरे हो गए हैं। आप खुद तय कीजिए चौक-चौराहा। सजा के लिए बिहार में हम चौराहा नहीं चुनना चाहते हैं, दिल्ली में ही कोई चौराहा आप चुन लें।

विज्ञापन


बुधवार को नोटबंदी के मुद्दे पर अपने सहयोगी दलों के बिना अकेले महाधरने में बैठे राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद ने मोदी पर जमकर हमला बोला साथ ही कहा कि कोई भ्रम में ना रहे कि लालू अकेले हैं, हमें सभी दलों का समर्थन है। अचानक हुए नोटबंदी से देश की महिलाएं, किसान, मजदूर, युवा सब परेशान हो रहे हैं। नोटबंदी के खिलाफ  ममता बनर्जी के समर्थन के लिए उन्होंने धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि यह महाधरना महागठबंधन का नहीं, बल्कि राजद का है। नीतीश 50 दिनों के बाद नोटबंदी के फैसले का समीक्षा करेंगे। 
विज्ञापन


गर्दनीबाग में अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए लालू ने कहा कि मोदी बंदर की तरह उछल रहे हैं। कभी इस डाल कभी उस डाल पर, जबकि उन्हें राहुल गांधी के आरोपों का जवाब देना चाहिए।  अगर राहुल गांधी ने गलत आरोप लगाया तो मानहानि का मुकदमा दर्ज कराएं। लालू ने कहा कि पैसा लेनदेन मामले में केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद का भी नाम है। उन्होंने कहा कि यूपी में भाजपा का हाल बिहार जैसा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लालू ने कहा कि पीएम ने वायदा किया था कि स्विस बैंक से पैसा लाएंगे और उनकी बात सुनकर लोग झांसे में आ गए। लालू ने आगे कहा कि हर व्यक्ति के खाते में 15 लाख रुपये जमा कराने वाले मोदी अभी भी जहां जा रहे हैं, वहां इसी तरह बिना सिर-पैर की घोषणा कर रहे हैं। नोटबंदी का फैसला भी पीएम मोदी ने अपने तानाशाही रवैये को दिखाते हुए लिया है। देश की हालत खराब हो रही है। मोदी की वजह से देश आर्थिक गुलामी की ओर जा रहा है। आज राज्य में सारे व्यापारियों, दुकानदारों और कारोबारियों का कामकाज ठप है। इधर नोटबंदी कर भाजपा जमीन खरीद रही है। राजद प्रमुख ने कहा कि आजाद भारत में नसबंदी और नोटबंदी दो अनैतिक काम हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed