फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Labor Minister Santosh Kumar Singh and Secretary Deepak Anand left for Geneva participate in International Lab

Bihar: जिनेवा रवाना हुए मंत्री संतोष कुमार और सचिव दीपक आनंद, लेंगे अंतर्राष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में हिस्सा

Mon, 02 Jun 2025 08:41 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 08:41 PM IST
सार

बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह और विभाग के सचिव दीपक आनंद आज स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा के लिए गए। वे 2 से 13 जून 2025 तक होने वाले 113वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे।
 

विज्ञापन
Labor Minister Santosh Kumar Singh and Secretary Deepak Anand left for Geneva participate in International Lab
बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार


विज्ञापन
बिहार सरकार के श्रम संसाधन विभाग के मंत्री संतोष कुमार सिंह और विभाग के सचिव दीपक आनंद आज स्विट्ज़रलैंड के जिनेवा के लिए रवाना हुए। वे 2 से 13 जून 2025 तक आयोजित होने वाले 113वें अंतर्राष्ट्रीय श्रम संगठन (ILO) के सम्मेलन में भाग लेंगे। मंत्री संतोष कुमार सिंह अंतर्राष्ट्रीय मंच पर बिहार के श्रम कल्याण, नीतियों और अनुभवों को साझा करेंगे। साथ ही, वे विश्व के अन्य देशों में श्रमिकों के लिए चल रहे प्रयासों से भी परिचित होंगे।


यह भी पढ़ें:  पटना में युवक को अपराधियों ने मारी गोली, गंभीर हालत में हायर सेंटर रेफर; जांच में जुटी पुलिस
विज्ञापन


भारत सरकार के श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने मंत्री संतोष कुमार को भारतीय प्रतिनिधिमंडल में अतिथि मंत्री के रूप में शामिल किया है। सम्मेलन के दौरान 4 से 6 जून तक आयोजित उच्च स्तरीय बैठकों में श्रम संसाधन विभाग के सचिव दीपक आनन्द भी मंत्री के साथ भाग लेंगे। भारत, ILO का चार सदस्यीय प्रमुख सदस्य है और इस वार्षिक सम्मेलन में त्रिपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के माध्यम से हिस्सा लेता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed