फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   kovid is new governor of bihar

कोविद को राज्यपाल बना भाजपा ने खेला दलित कार्ड

Sun, 09 Aug 2015 12:27 PM IST
Updated Sun, 09 Aug 2015 12:27 PM IST
विज्ञापन
kovid is new governor of bihar

सूबे के हिस्से में एक और प्रदेश का राजभवन आ गया है। केंद्र सरकार ने भाजपा के वरिष्ठ नेता रामनाथ कोविद को बिहार का राज्यपाल बनाया है। कल्याण सिंह और केशरी नाथ त्रिपाठी को पहले ही राजस्थान और पश्चिम बंगाल का राज्यपाल बनाया जा सकता है।

विज्ञापन


इस तरह कोविद भाजपा के ऐसे तीसरे शख्स हैं, जिन्हें किसी राज्य के संवैधानिक प्रमुख की कुर्सी सौंपी गई है। कानपुर के झींझक के रहने वाले कोविद भाजपा में विभिन्न पदों पर रहे चुके हैं और दलित वर्ग से आते हैं।
विज्ञापन


कोविद के राज्यपाल बनने के बाद इस समय उत्तर प्रदेश से चार लोग राज्यपाल हो गए हैं। कल्याण, केशरी और कोविद के अलावा रामनरेश यादव मध्य प्रदेश के राज्यपाल हैं। कोविद को बिहार का राज्यपाल बनाकर भाजपा ने बिहार और उत्तर प्रदेश में एक साथ दलित कार्ड खेला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही कोविद को राज्यपाल बनाकर भाजपा ने संदेश देने की कोशिश की है कि वही उनकी सच्ची हितैषी है। कोविद के जरिये भाजपा ने दलितों पर डोरे डाले हैं।

यह है वजह

kovid is new governor of bihar

भाजपा के रणनीतिकार जानते हैं कि बिहार में मुकाबला नीतीश कुमार, लालू यादव जैसे पिछड़ी जाति के राजनीति करने वालों से हैं तो  उत्तर प्रदेश में मुलायम सिंह यादव जैसे नेता से लड़ाई लड़नी है। साथ ही मायावती से भी मुकाबला करना होगा।

इस लड़ाई में भाजपा की मजबूती तभी होगी जब वह दलितों को अपने पक्ष में लामबंद कर ले।  उत्तर प्रदेश में कोविद की स्वजाति कोरी समाज की आबादी दलितों में लगभग तीन प्रतिशत मानी जाती है। बुंदेलखंड में तो दलित समाज में कोरी समाज की आबादी ही सबसे अधिक है।

कायदे-कानून का दबाव
कानपुर की झींझक के रहने वाले कोविद संगठन के विभिन्न पदों पर रहे चुके हैं। राजनीति में आने से पहले वह सर्वोच्च न्यायालय में वकालत करते थे। माना जाता है कि भाजपा ने उन्हें वहां भेजकर लालू और नीतीश कुमार जैसे नेताओं पर कायदे-कानून का दबाव बनाने की भी कोशिश की है।

वैसे तो अब भी केशरी नाथ त्रिपाठी को वहां का प्रभारी बनाकर ऐसा ही संदेश देने की कोशिश की है। पर, अब उसने वहां के लिए कायदे-कानून का दबाव बनाए रखने को कोविद को राज्यपाल बनाकर वहां भेजा है।

इन पदों पर रहे चुके
कोविद वर्ष 1991 में पहली बार भाजपा के जरिये राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय हुए। पार्टी ने उन्हें भाजपा अनुसूचित मोर्चे का प्रदेश उपाध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री बनाया। कोविद को तीन बार पार्टी के अनुसूचित मोर्चे का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया। वह पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता भी रहे। पार्टी ने उन्हें दो बार राज्यसभा का सदस्य बनाया। एक बार वह झींझक से ही विधानसभा का चुनाव भी लड़ चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed