फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   youth died in boat accident in kosi river NDRF rescue Supaul Bihar news in Hindi today

बिहार: कोसी नदी में लकड़ी पकड़ने के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा युवक; तलाश जारी

Sat, 26 Sep 2026 09:48 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Sat, 26 Sep 2026 09:48 PM IST
सार

सुपौल में कोसी नदी में लकड़ी पकड़ने के दौरान नाव असंतुलित होने से चार युवक तेज बहाव में बहकर लापता हो गए। नाव पर चार लोग सवार थे, जिनमें तीन सुरक्षित बाहर निकल आए। प्रशासन और एसएसबी की टीम शनिवार सुबह से लापता युवक की तलाश में जुटी है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका।

विज्ञापन
youth died in boat accident in kosi river NDRF rescue Supaul Bihar news in Hindi today
घटना के बाद मौक पर जुटी लोगों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के सरायगढ़-भपटियाही थाना क्षेत्र में कोसी नदी के स्पर संख्या 20.50 के समीप शनिवार सुबह लकड़ी पकड़ने के दौरान एक युवक तेज बहाव की चपेट में आकर लापता हो गया। घटना सुबह करीब 6 बजे की बताई जा रही है। लापता युवक की पहचान लोकहा पंचायत के कोढ़ली वार्ड संख्या-6 निवासी प्रमोद कुमार यादव (30) के रूप में हुई है। वह एक बच्चे का पिता है।

विज्ञापन


नाव से लकड़ी पकड़ने गया था युवक
जानकारी के अनुसार, प्रमोद कुमार यादव अन्य लोगों के साथ नाव से कोसी नदी में बहकर आ रही लकड़ियों को पकड़ने गए थे। इसी दौरान तेज धारा के बीच लकड़ी पकड़ने के प्रयास में नाव असंतुलित हो गई। लकड़ी की चपेट में आने के बाद नाव पर सवार लोगों में अफरातफरी मच गई।
विज्ञापन


सरायगढ़-भपटियाही के सीओ ने बताया कि नाव पर कुल चार लोग सवार थे। इनमें तीन लोग किसी तरह नदी से बाहर निकलने में सफल रहे, जबकि लकड़ी पकड़ने के दौरान एक युवक दबकर तेज बहाव में बह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह आठ बजे से शुरू हुई तलाश
घटना की सूचना मिलते ही एसएसबी, स्थानीय प्रशासन और जनप्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। सुबह करीब 8 बजे से लापता युवक की तलाश के लिए नाव और अन्य संसाधनों की मदद से खोज अभियान शुरू किया गया। हालांकि शनिवार की देर शाम तक प्रमोद कुमार यादव का कोई सुराग नहीं मिल सका था। खोज अभियान लगातार जारी है।

एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर लिया जायजा
हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। मौके पर लोगों की भीड़ जुटी रही। सुपौल एसडीएम मनोहर कुमार सहित प्रशासनिक पदाधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और खोज अभियान की निगरानी कर रहे हैं।


प्रशासन की ओर से स्थानीय लोगों से नदी के तेज बहाव को देखते हुए सावधानी बरतने और अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की अपील की गई है। लापता युवक की तलाश में एसएसबी और प्रशासन की टीम लगातार जुटी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed