फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Woman strangled to death in Supaul

Supaul: महिला की गला दबाकर हत्या, सुबह 6 बजे बहनोई ने दी बेहोशी की जानकारी, भाई पहुंचा तो घर में पड़ी थी लाश

Wed, 10 Apr 2024 03:59 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 10 Apr 2024 03:59 PM IST
सार

Supaul: जिले के जदिया थाना क्षेत्र में बुधवार को पारिवारिक विवाद में एक विवाहिता की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतका के मायके वालों ने पति सहित सुसराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। इधर, घटना के बाद सुसराल पक्ष घर छोड़ कर फरार हो गया है। 

विज्ञापन
Woman strangled to death in Supaul
घटना के बाद बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मायके वालों की सूचना पर जदिया थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस कानूनी कार्रवाई में जुटी है। मृतका की पहचान जदिया थाना क्षेत्र के गोविंदपुर पंचायत अंतर्गत हनुमानगढ़ी वार्ड नंबर 13 निवासी परमानंद कुमार मेहता उर्फ प्रेम की 25 वर्षीय पत्नी गुंजन कुमारी के रूप में हुई है। जबकि उसका मायका सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना अंतर्गत कैनजारा गांव वार्ड 11 में है।

विज्ञापन


मृतका के भाई प्रभात कुमार ने बताया कि मेरी इकलौती बहन की शादी वर्ष 2019 में हुई थी, जिसमें दो संतान भी है। इसमें एक 3 साल का और दूसरा 8 महीने का पुत्र है। उन्होंने बताया कि आज सुबह करीब 6 बजे बहनोई परमानंद कुमार मेहता उर्फ प्रेम ने फोन किया और कहा कि आपकी बहन घर में बेहोश हो गई है, जल्दी यहां आ जाइए। लेकिन करीब 15 मिनट बाद बहन के सुसराल पहुंचा तो वहां बहन का शव उसके घर में पड़ा हुआ था और घर के सभी सदस्य फरार थे।
विज्ञापन


आसपास के लोगों से भी उनके बारे में कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं बहनोई का मोबाइल भी ऑफ आ रहा था। जिसके बाद इस घटना की जानकारी जदिया थाने की पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची जदिया थाने की पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल सदर अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शव का कराया गया पोस्टमार्टम
मृतका के भाई प्रभात ने कहा कि पारिवारिक विवाद में मेरी बहन की गला दबाकर हत्या की गई है और सभी सदस्य फरार हो गए हैं। वही जदिया थाना के थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि एक महिला की मौत हुई है। मृतका के गले में फंदे का निशान प्रतीत हो रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के कारणों का पता चल सकेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed