फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Tribute to Sharda Sinha Town hall in Supaul named after Sharda Sinha demand for awarding her with Bharat Ratna

Tribute to Sharda Sinha: सुपौल में शारदा सिन्हा के नाम पर टाऊन हॉल का नामकरण, भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग

Fri, 08 Nov 2024 06:32 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 06:32 PM IST
सार

बिहार के सुपौल जिले में शारदा सिन्हा की श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। इस दौरान टाऊन हॉल का नामकरण शारदा सिन्हा के नाम पर किया गया। साथ ही उनको भारत रत्न से नवाजे जाने की मांग की गई।

विज्ञापन
Tribute to Sharda Sinha Town hall in Supaul named after Sharda Sinha demand for awarding her with Bharat Ratna
शारदा सिन्हा का निधन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिला मुख्यालय स्थित गांधी मैदान दुर्गा मंदिर परिसर में शुक्रवार को सुप्रसिद्ध लोक गायिका शारदा सिन्हा के सम्मान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। विभिन्न सामाजिक संगठनों की ओर से आयोजित इस कार्यक्रम में कई राजनेता, वरिष्ठ पत्रकार, डॉक्टर, व्यवसायी और युवा वर्ग के लोग शामिल हुए। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।

विज्ञापन


वहीं, पुष्प अर्पित करने के बाद कैंडल भी जलाया गया। इस दौरान सुपौल नगर परिषद के मुख्य पार्षद राघवेंद्र झा राघव ने सुपौल टाऊन हॉल का नाम शारदा सिन्हा नगर भवन करने का प्रस्ताव रखा। उन्होंने कहा कि टाऊन हॉल बनकर तैयार है। लेकिन अभी नगर परिषद को हैंड ओवर नहीं किया गया है। जल्द ही बोर्ड की बैठक बुलाकर इस संदर्भ में एक प्रस्ताव लिया जाएगा और राज्य सरकार से इसे स्वीकृति प्रदान करने की अपील की जाएगी।
विज्ञापन




इसके लिए सूबे के ऊर्जा मंत्री सह स्थानीय विधायक बिजेंद्र प्रसाद यादव की भी सहायता ली जाएगी। उन्होंने शारदा सिन्हा के लिए भारत रत्न की मांग भी रखी। मौके पर डॉ. राजाराम गुप्ता, अमर कुमार चौधरी, विनय भूषण सिंह, डॉ. अमन कुमार, वरिष्ठ पत्रकार तपेश्वर मिश्र, अमरेंद्र कुमार अमर, मो. जमालुद्दीन, गगन ठाकुर और मनमन सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विलियम्स हाईस्कूल के प्राचार्य रहे शारदा सिन्हा के पिता, यहां गुजरा किशोरावस्था 
वहीं, वरिष्ठ अधिवक्ता सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य नागेंद्र नारायण ठाकुर ने कहा कि शारदा सिन्हा का निधन विशेष रूप से मैथिली संगीत की क्षति है। सुपौल के राघोपुर प्रखंड अंतर्गत हुलास में जन्मी शारदा सिन्हा के पिता स्वर्गीय सुखदेव ठाकुर सुपौल के विलियम्स स्कूल के प्राचार्य भी रहे। विलियम्स स्कूल के प्राचार्य के वर्तमान आवास में शारदा सिन्हा का किशोरवास्था बीता है। ऐसे में एक कलाकार के लिए सम्मान की बात होगी कि टाऊन हॉल और उसका रंगमंच उनके नाम से जाना जाए।


शारदा सिन्हा जैसे व्यक्तित्व के लिए यह भी काफी छोटा सम्मान होगा। सुपौल की इस बेटी को भारत रत्न मिलना ही चाहिए। वहीं, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. विजयशंकर चौधरी ने कहा कि शारदा सिन्हा के व्यक्तिगत जीवन की सादगी और उनके परिवार की सादगी प्रशंसनीय रही है। उनके पिता स्वर्गीय सुखदेव ठाकुर जब विलियम्स स्कूल के प्राचार्य थे, तब उन्हें सख्त प्रशासक के रूप में जाना जाता था। बेटी की शादी के वक्त भी उन्होंने स्पष्ट शर्त रखी थी कि शारदा सिन्हा की गायिकी पर कोई रोक-टोक नहीं होगी। शारदा सिन्हा के गीतों के बिना कोई भी शुभ कार्य नहीं होता है। उन्हें भारत रत्न मिलना ही चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed