फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   The body of a youth was recovered from a pond in Supaul

Bihar news: पोखर से युवक का शव बरामद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…पुलिस मामले की जांच में जुटी

Tue, 21 Jan 2025 09:50 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: शबाहत हुसैन Updated Tue, 21 Jan 2025 09:50 PM IST
सार

Bihar News: मंगलवार को तमुवा वार्ड 6 निवासी चंदन कुमार का शव तालाब में बरामद हुआ। परिजनों का कहना है कि वह सोमवार की रात एक मुर्गा फार्म पर गया था। वहां करंट लगने से मौत हुई। जिसके बाद शव को तालाब में फेंक दिया गया।

विज्ञापन
The body of a youth was recovered from a pond in Supaul
पोखर से युवक का शव बरामद - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के राजेश्वरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तमुवा वार्ड नंबर 6 निवासी युवक का शव संदिग्ध अवस्था में पोखर से बरामद हुआ है। मृतक की पहचान कार्तिक यादव के 26 वर्षीय पुत्र चंदन यादव के रूप में हुई है। इधर, शव बरामदगी की सूचना पर पहुंचे परिजनों का कहना है कि सोमवार की रात वह एक मुर्गा फार्म पर गया हुआ था। जहां करंट लगने से उसकी मौत हो गई। करंट लगने के बाद चंदन के शव को पास के पोखर में फेंक दिया गया।

विज्ञापन


मंगलवार की सुबह जब मृतक के चाचा ने शव को पोखर में देखा तो हल्ला मचाया। जिसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की सहायता से शव को बाहर निकाला गया तथा राजेश्वरी पुलिस को घटना का सूचना दी गई। इधर, सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच में जुट गई। वहीं शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया गया। 
विज्ञापन


तीन भाई-बहन में सबसे बड़ा था चंदन
राजेश्वरी थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि परिजनों की ओर से अब तक कोई आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। आवेदन प्राप्त होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। बता दें कि चंदन तीन भाई बहन में सबसे बड़ा था। चंदन को एक पुत्री भी है। पुत्र का शव देखकर पिता कार्तिक यादव सहित परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था। वही चंदन का शव मिलने से इलाके में चर्चाओं का बाजार गर्म है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed