{"_id":"66d6e2ebe44c3fdade05816f","slug":"the-body-of-a-youth-missing-for-three-days-was-found-near-the-railway-track-2024-09-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar: तीन दिन से लापता युवक का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, सीसीटीवी फुटेज वायरल; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar: तीन दिन से लापता युवक का रेलवे ट्रैक किनारे मिला शव, सीसीटीवी फुटेज वायरल; पुलिस जांच में जुटी
Tue, 03 Sep 2024 03:50 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Tue, 03 Sep 2024 03:50 PM IST
सार
Bihar: तीन दिन से लापता एक युवक का शव मंगलवार की सुबह सहरसा सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी स्थित लीची बगान के समीप रेलवे पटरी किनारे से बरामद किया गया। शव मिलने की सूचना मिलते ही सनसनी फैल गई।
विज्ञापन
पुलिस जांच में जुटी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा सदर थाना क्षेत्र के हटिया गाछी स्थित लीची बगान के पास एक युवक का शव मिला है। शव की पहचान शहर के विद्यापति नगर गंगजला निवासी आशा सिंह और अजीत सिंह के पुत्र निखिल आनंद के रूप में हुई है। शव बरामद होने के बाद परिजनों ने हत्या की आशंका जताई, हालांकि छानबीन में पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज हाथ लगा। जिसके बाद ट्रेन से कटने की बात की पुष्टि हुई है।
विज्ञापन
सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि यह एक्सीडेंट है, हत्या की कोई बात नहीं है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मालूम हो कि मृतक की माता आशा सिंह ने सदर थाना में अपनी पुत्र के लापता होने की जानकारी देकर प्रथिमिकी दर्ज कराई थी। दिए आवेदन में उन्होंने कहा था कि मेरा पुत्र निखिल आनंद जो शनिवार 31 अगस्त की रात्री करीब 10 बजे अपने आवास से ये बोल कर निकला कि 10 मिनट में आते हैं जो कि दो सितंबर के दिन एक बजे तक घर वापस नहीं आया।
विज्ञापन
काफी खोजबीन किया और फोन भी किया फोन रिसिव नहीं करता है। सारे रिश्तेदारों एवं मित्रों को भी फोन करके पूछा तो किसी ने यह नहीं कहा कि वह हमारे पास आया या है और न किसी से फोन पर बात किया है। शव मिलने के बाद परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। लोग घटना के पीछे का कारण जानने के लिए काफी मशक्कत करते नजर आए। हालांकि परिजनों के स्थिर होने और मोबाइल अनुसंधान के बाद ही स्पष्ट कारण सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन