फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Supaul: Youth died under suspicious circumstances went to sleep after sending children to school never woke up

Bihar News: संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत; बच्चों को स्कूल भेज सोने गया, फिर न उठा, परिजनों में शोक

Tue, 03 Dec 2024 03:32 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 03 Dec 2024 03:32 PM IST
सार

Supaul News: करजाइन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।

विज्ञापन
Supaul: Youth died under suspicious circumstances went to sleep after sending children to school never woke up
अस्पताल पहुंचे मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल के करजाइन थानाक्षेत्र के परमानपुर वार्ड-11 में मंगलवार की सुबह एक युवक की संदेहास्पद परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान सचिंदर सिंह (35) पुत्र गोविंद सिंह के रूप में हुई है। घटना के बाद से इलाके में शोक की लहर है और परिवार गहरे सदमे में है।

विज्ञापन

 
सुबह सबकुछ सामान्य, फिर अचानक मौत
परिजनों के अनुसार, सचिंदर सिंह ने सुबह अपनी पत्नी सविता देवी और बच्चों को जगाया और उन्हें पढ़ने के लिए भेजा। इसके बाद वह खुद कमरे में सोने चला गया। कुछ देर बाद जब पत्नी उसे जगाने पहुंची तो उसने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। पत्नी ने परिजनों को सूचित किया, जिसके बाद एक स्थानीय चिकित्सक को बुलाया गया। चिकित्सक ने सचिंदर को अस्पताल ले जाने की सलाह दी। परिजन उसे राघोपुर रेफरल अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

 
परिवार का रो-रो कर बुरा हाल
सचिंदर सिंह के परिवार में दो बेटे और दो बेटियां हैं। इनमें रोहित कुमार (15), निता कुमारी (13), अनिता कुमारी (10) और आदित्य कुमार (8) शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सचिंदर खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी अचानक मौत से परिवार में गहरा शोक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पोस्टमार्टम से होगा मौत का कारण स्पष्ट
राघोपुर रेफरल अस्पताल के चिकित्सक डॉ. संजीव कुमार द्विवेदी ने बताया कि सचिंदर की मौत अस्पताल पहुंचने से पहले ही हो चुकी थी। मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा। वहीं, करजाइन थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है ताकि मौत के सही कारणों का खुलासा हो सके।

 
ग्रामीणों में भी पसरा सन्नाटा
इस घटना के बाद से पूरे गांव में सन्नाटा है। सचिंदर के आकस्मिक निधन ने सभी को स्तब्ध कर दिया है। पुलिस जांच के नतीजों का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत के रहस्यमय पहलुओं से पर्दा उठ सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed