फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Supaul: Widowed mother of 3 children accuses nephew of physical abuse on pretext of marriage, case registered

Bihar Crime: तीन बच्चों की विधवा मां ने भांजे पर लगाया शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप, आठ पर मामला दर्ज

Fri, 07 Mar 2025 08:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 07 Mar 2025 08:16 PM IST
सार

Supaul News: पुलिस ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर आरोपी भांजे सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
Supaul: Widowed mother of 3 children accuses nephew of physical abuse on pretext of marriage, case registered
प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। जहां तीन बच्चों की विधवा मां ने अपने ही भांजे पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने त्रिवेणीगंज थाना में आवेदन देकर आरोपी भांजे सहित आठ लोगों पर केस दर्ज कराया है।

विज्ञापन

 
पति की मौत के बाद शुरू हुआ था रिश्ता
पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि उसके पति की मृत्यु हो चुकी है और वह अपनी तीन बेटियों के साथ रह रही थी। पति के निधन के बाद जब वह अपने माता-पिता के घर जाने की योजना बना रही थी, तभी ससुराल वालों ने उसकी ननद के बेटे से शादी कराने का भरोसा दिया और दोनों के बीच संपर्क स्थापित कराया। इसके बाद भांजा और मामी पति-पत्नी की तरह साथ रहने लगे।
विज्ञापन

 
दवा खिलाकर कराया गया गर्भपात
पीड़िता ने आरोप लगाया कि इस बीच वह गर्भवती हो गई। लेकिन भांजे ने अनजाने में उसे दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करवा दिया। इसके बाद भांजे के परिवार वालों ने उसकी शादी दूसरी जगह कराने की तैयारी शुरू कर दी। जब पीड़िता ने शादी करने का दबाव डाला, तो ससुराल वालों ने उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया और उसे जान से मारने की साजिश रचने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
शादी का वादा कर भांजे को किया गायब
पीड़िता ने बताया कि 10 फरवरी को सामाजिक पंचायत बुलाई गई थी, जिसमें भांजा मंदिर में शादी करने को तैयार हो गया था। लेकिन इसके बाद ससुराल वालों ने उसे अचानक गायब कर दिया और पीड़िता और उसके बच्चों को जान से मारने की साजिश रचने लगे।

 
पुलिस कर रही मामले की जांच
त्रिवेणीगंज थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि पीड़िता के आवेदन के आधार पर आरोपी भांजे सहित आठ लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed