फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Supaul News: Mother left home in evening without informing anyone, daughter committed suicide in morning

Bihar News: शाम को बिना बताए घर से निकली मां, सुबह बेटी ने कर ली आत्महत्या; जानें मामला

Fri, 13 Dec 2024 08:09 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 13 Dec 2024 08:09 PM IST
सार

Supaul News: पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Supaul News: Mother left home in evening without informing anyone, daughter committed suicide in morning
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सुपौल में ललितग्राम थाना क्षेत्र के डोडरा वार्ड-4 में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। 13 वर्षीय संगम कुमारी ने शुक्रवार सुबह अपने घर के कमरे में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना के दौरान उसकी छोटी बहन ने कमरे में प्रवेश करते ही उसे फंदे पर लटका देखा और शोर मचाया। दादी और स्थानीय लोगों की मदद से उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

विज्ञापन

 
सुबह खेलते-खेलते अचानक कमरे में गई थी संगम
जानकारी के मुताबिक, घटना सुबह करीब नौ बजे की है। संगम कुमारी सुबह घर के काम निपटाने के बाद अपने भाई-बहन के साथ दरवाजे पर खेल रही थी। अचानक वह आंगन में आकर कमरे में चली गई और दरवाजा बंद कर लिया। थोड़ी देर बाद उसकी छोटी बहन किरण जब स्कूल के लिए किताब लेने कमरे में गई तो दरवाजा खोलते ही अपनी बहन को फंदे से लटकता देख चिल्लाने लगी। दादी उर्मिला देवी ने आवाज सुनकर कमरे में पहुंचकर पोती को फंदे से उतारा, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।
विज्ञापन

 
बिना बताए घर से निकली मां, नहीं लौटी वापस
मृतका की मां कंचन देवी घर के पास एनएच-27 पर चाय की दुकान चलाती है। गुरुवार शाम वह अचानक घर से बिना किसी को बताए कहीं चली गई। जाने से पहले उसने अपनी बेटी को फोन कर कहा था कि खाना खाकर सो जाना, हम एक घंटे में लौट आएंगे, लेकिन वह वापस नहीं आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
छह साल पहले पिता की मौत, मां ने संभाली जिम्मेदारी
संगम के पिता संजीत मंडल की छह साल पहले पंजाब में एक निर्माण कार्य के दौरान गिरकर मौत हो गई थी। इसके बाद से परिवार की जिम्मेदारी मां कंचन देवी ने संभाली। वह एनएच-27 के किनारे चाय और अन्य सामान की दुकान चलाकर अपने तीन बच्चों और सास की देखभाल करती थी। संगम, तीनों भाई-बहनों में सबसे बड़ी थी और मां का हाथ बंटाती थी।
 
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस, जांच जारी
ललितग्राम थाना के पुलिस अधिकारी दिलीप कुमार चौधरी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन अन्य पहलुओं पर भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल, मां कंचन देवी के घर से गायब होने और बेटी की आत्महत्या के बीच के संबंध पर भी ध्यान दिया जा रहा है।

 
परिवार में छाया मातम
घटना के बाद परिवार में मातम छा गया है। दादी उर्मिला देवी अपने पोती को खोने के बाद बेसुध हैं। छोटी बहन और भाई भी सदमे में हैं। मां कंचन देवी का अब तक पता नहीं चल सका है, जिससे घटना को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed