{"_id":"678a752614c4944d2a0e4015","slug":"saharsa-pink-toilets-will-built-for-women-in-corporation-area-water-atms-installation-in-squares-intersections-2025-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News: महिलाओं के लिए निगम क्षेत्र में बनेगा पिंक शौचालय, मुख्य चौक-चौराहों पर लगेंगे वाटर एटीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News: महिलाओं के लिए निगम क्षेत्र में बनेगा पिंक शौचालय, मुख्य चौक-चौराहों पर लगेंगे वाटर एटीएम
Fri, 17 Jan 2025 08:50 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: हिमांशु प्रियदर्शी
Updated Fri, 17 Jan 2025 08:50 PM IST
सार
Saharsa News: सहरसा नगर निगम क्षेत्र में कुछ नए विकासकार्य किए जाएंगे, जिसे लेकर महापौर बैन प्रिया ने बैठक की। बैठक में उन्होंने हो चुके कार्य गिनाए और नए होने वाले कार्यों की जानकारी दी। पढ़ें पूरी खबर...।
विज्ञापन
बैठक के दौरान महापौर बैन प्रिया तथा अन्य लोग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नए साल में सहरसा नगर निगम सामान्य बोर्ड की पहली बैठक शुक्रवार को निगम सभागार में महापौर बैन प्रिया की अध्यक्षता में हुई। महापौर ने कहा कि आज की बैठक वर्ष 2025 की पहली बैठक है। जो वर्ष 2025 की नगर निगम सहरसा के विकास की दशा एवं दिशा तय करेगी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष हम लोग लक्ष्य के अनुरूप कार्य नहीं कर पाए, जिसके बहुत सारे कारण रहे।
विज्ञापन
महापौर बैन प्रिया ने कहा कि वर्ष के अंत में ही सही हम लोगों ने नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। इनमें मुख्य रूप से लगभग 150 योजनाओं का क्रियान्वयन, रोशनी व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए निगम क्षेत्र में 155 हाई मास्ट लाइट का अधिष्ठापन, सफाई एजेंसी का चयन, डस्टबिन, एलईडी डिस्प्ले, साइनेज बोर्ड और शहर की सुरक्षा-व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए मुख्य चौक-चौराहों पर सीसीटीवी लगवाने के लिए कार्य किया गया है।
विज्ञापन
साथ ही उन्होंने बताया कि नवगठित वार्डों में लगभग नौ हजार स्ट्रीट लाइट, निगम की पांच जगहों पर प्रवेश द्वार, तीस जगहों पर बस शेल्टर, तीन सौ हैंड ठेला, पांच जगहों पर हाई मास्ट तिरंगा, अधिष्ठापित पोलों पर तिरंगा लाइट और निगम पार्षदों के लिए लैपटॉप देने का कार्य सहित अन्य कई महत्वपूर्ण कार्य प्रगति पर है जो इस महीने के अंत तक पूरे कर लिए जाएंगे।
विज्ञापन
2,450 लाभुकों को मिला है आवास का लाभ
प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत हम लोग 2,658 लाभुकों को प्रथम किस्त, 119 लाभुकों को द्वितीय किस्त, 2,450 लाभुकों को तृतीय किस्त और चतुर्थ किस्त दिए हैं। इससे पूर्ण आवास की संख्या 500 से बढ़कर 2,450 हुई है जो जनवरी के अंत तक 3,200 का लक्ष्य पूरा कर हो जाएगी तथा प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी दो के तहत 1,805 लाभार्थी, नेतृत्व निर्माण लाभुकों 510 किफायती आवास निर्माण की सूची विभाग को भेजी गई है। इसमें नगर निगम के सफाई कर्मियों को प्राथमिकता दी गई है और पांच हजार सभी पुराने तथा नए वार्डों के लाभार्थी की सूची भेजी जाएगी। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी दो के लाभार्थी को कुल दो लाख पचास हजार रुपये की राशि दी जाएगी।
प्रत्येक वार्ड में बनेगा वार्ड कार्यालय
महापौर ने कहा कि शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए बहुत सारे महत्वपूर्ण कार्य किए जाने हैं। प्रत्येक वार्ड में वार्ड कार्यालय भवन बनाया जाएगा, जिनमें पार्षद कक्ष, कर्मियों के लिए कक्ष और सभा कक्ष कुल तीन कक्ष होंगे। इसके लिए वार्डों में पूर्व से बने सामुदायिक भवन, विवाह भवन या अन्य कोई सरकारी भवन जिसका उपयोग नहीं हो रहा है, उसका उपयोग वार्ड कार्यालय भवन के लिए किया जाएगा। उसका जीर्णोद्धार और सौंदर्यीकरण किया जाएगा। अगर पूर्व से बना हुआ भवन उपलब्ध नहीं हुआ तो सरकारी जगह चिन्हित कर नया वार्ड कार्यालय भवन बनाया जाएगा। अगर जगह उपलब्ध नहीं होती है तो किराया निर्धारित कर किराए पर वार्ड कार्यालय भवन लेने की योजना है, ताकि वार्डों का समुचित विकास हो सके। पुराने वार्ड जिसमें पूर्व में ईईएसएल के द्वारा स्ट्रीट लाइट लगाई गई थी, उन वार्डों में विभागीय पत्र के तहत स्ट्रीट लाइट लगाई जाएगी। सॉलिड वेस्ट मैनेजेंट से संबंधित कार्य क्रियान्वित किया जाएगा। निगम पार्षदों एवं प्रशासनिक कार्यालयों से प्राप्त पत्र के तहत आवश्यकता अनुसार हाई मास्ट लाइट खरीदकर लगाई जाएंगी। शहर सुंदर दिखे इसके लिए 1,500 डेकोरेटिव लाइट्स लगाई जाएंगी। स्ट्रीट लाइट सहित अन्य आवश्यक सेवाओं की निर्बाध आपूर्ति के लिए एजेंसी का चयन किया जाएगा।
जलजमाव से निपटने के लिए खरीदा जाएगा डिवाटरिंग पंप
जल जीवन हरियाली के तहत पोखर एवं तालाबों का सौंदर्यकरण किया जाएगा। जलजमाव से निपटने हेतु 10 डिवाटरिंग पंप का खरीदा जाएगा। दस चिन्हित जगहों पर डीलक्स शौचालय एवं महिलाओं के लिए पिंक शौचालय तथा मुख्य चौक-चौराहों पर पेय जल हेतु वाटर एटीएम लगाया जाना है।
अतिक्रमण से निजात पाने के लिए होगी कार्रवाई
नगर निगम क्षेत्र में बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कें सिकुड़ती जा रही है, जिससे जाम की विकराल समस्या उत्पन्न हो रही है। सरकारी जगहों का मनवाने ढंग से अतिक्रमण कर उपयोग किया जा रहा है, जिसे मुक्त करवाने हेतु अतिक्रमण प्रबंधन टीम गठित करते हुए एक अभियान चलाया जाएगा। फुटपाथ दुकानदारों को बसाने हेतु वेंडिंग जोन बनाया जाएगा इसके लिए जल्द ही सभी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।