फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: Youth Congress's protest demanding jobs for unemployed youth, says we want justice, not drugs

Bihar News: 'नशा नहीं, न्याय चाहिए'; बेरोजगार युवाओं के लिए नौकरी की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का हल्ला बोल

Wed, 16 Oct 2024 05:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 16 Oct 2024 05:26 PM IST
सार

Saharsa News: युवा कांग्रेस ने आरोप लगाया कि देश भर में नशीले और प्रतिबंधित मादक पदार्थों का कारोबार सरकार के संरक्षण में चल रहा है। सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने में विफल रही है और अब उन्हें नशे में धकेलकर रोजगार की बात करने से रोक रही है।

विज्ञापन
Saharsa News: Youth Congress's protest demanding jobs for unemployed youth, says we want justice, not drugs
सहरसा में युवा कांग्रेस ने जारी किए पोस्टर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में बुधवार को युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सुदीप कुमार सुमन के नेतृत्व में ‘नशा नहीं, न्याय चाहिए’ और ‘बेरोजगार युवा को नौकरी दो’ जैसे पोस्टर लॉन्च किए गए। इस अभियान का उद्देश्य बेरोजगारी और युवाओं में बढ़ते नशे की समस्या को उजागर करना है। पोस्टर लॉन्च के दौरान सुमन ने कहा कि केंद्र सरकार के खिलाफ यह अभियान दिल्ली के जंतर-मंतर से शुरू हुआ है। जहां युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानू के नेतृत्व में युवाओं की आवाज बुलंद की जा रही है।
विज्ञापन

 
देश भर में हो रहा विरोध प्रदर्शन
सुदीप कुमार सुमन ने बताया कि केंद्र सरकार ने हर साल दो करोड़ नौकरियों का वादा किया था, लेकिन वह अब तक पूरा नहीं हुआ। इसके बजाय, सरकार की चुप्पी और नशीले पदार्थों का फैलता कारोबार यह साबित करता है कि सरकार युवाओं को नशे में धकेलने का काम कर रही है। नशे के बढ़ते प्रसार से युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है और सरकार की निष्क्रियता इसे और बढ़ावा दे रही है।
विज्ञापन



 
नशे के खिलाफ जंग
युवा कांग्रेस ने यह भी आरोप लगाया कि देश भर में नशीले और प्रतिबंधित मादक पदार्थों का कारोबार सरकार के संरक्षण में चल रहा है। सुमन ने कहा कि सरकार बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने में विफल रही है और अब युवाओं को नशे में धकेलकर उन्हें रोजगार की बात करने से रोक रही है। उन्होंने गुजरात के अदानी पोर्ट पर पकड़े गए करोड़ों रुपये के मादक पदार्थों का जिक्र करते हुए सरकार की मंशा पर सवाल उठाए और आरोप लगाया कि सरकार इस अवैध कारोबार को रोकने में विफल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
बिहार में शराबबंदी पर सवाल
सुदीप कुमार सुमन ने बिहार में शराबबंदी की स्थिति पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि बिहार में शराब प्रतिबंधित है, लेकिन यह छिपाकर बेची जरूर जाती है। यह सरकार की नीयत और उसकी नीतियों की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार तीन तलाक और मॉब लिंचिंग जैसे मुद्दों पर तो कानून बना रही है, लेकिन नशीले पदार्थों के बढ़ते खतरे पर कोई ठोस कानून नहीं बना रही।

 
युवा कांग्रेस का संकल्प
सुमन ने कहा कि युवा कांग्रेस ने यह संकल्प लिया है कि वह सरकार के वादे को पूरा कराने के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार की लापरवाही अब और बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह अभियान सिर्फ सहरसा या बिहार तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि पूरे देश में फैलाया जाएगा। इस दौरान बाबुल सिंह, दीपक कुमार, रवि कुमार, मोहम्मद युसुफ और विजय कुमार सहित कई युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे और उन्होंने भी केंद्र सरकार के खिलाफ अपनी आवाज उठाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed