फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: Thieves stole jewellery and cash worth 2.5 lakhs from a retired professor's house, 2 arrested

Crime News: पर्व में सुनसान घरों पर चोरों की नजर, रिटायर्ड प्रोफेसर के घर से ढाई लाख के जेवरात और नकदी उड़ाई

Fri, 11 Oct 2024 02:18 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 11 Oct 2024 02:18 PM IST
सार

Saharsa News: सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि पकड़े गए दोनों चोरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मकान मालिक द्वारा चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
Saharsa News: Thieves stole jewellery and cash worth 2.5 lakhs from a retired professor's house, 2 arrested
चोरी के बाद का दृश्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा में पर्व के दौरान सुनसान घरों पर चोरों की नजर बनी हुई है। लोग जब अपने घरों को बंद कर पूजा या छुट्टियों के लिए बाहर जाते हैं, तो चोर इसका जमकर फायदा उठाते हैं। ताजा मामला सहरसा के सदर थानाक्षेत्र के शकुंतला नगर वार्ड-20 का है। जहां चोरों ने रिटायर्ड प्रोफेसर आनंद नाथ झा के घर को निशाना बनाया और ढाई लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण, 50 हजार रुपये नकदी सहित कीमती सामान की चोरी कर ली।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। जब मोहल्ले के लोगों ने प्रोफेसर झा के घर के वेंटिलेटर से दो अज्ञात युवकों को बाहर निकलते देखा। मोहल्ले के लोगों ने तुरंत चोर-चोर का शोर मचाते हुए दोनों को पकड़ लिया और उनकी जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद पुलिस को सूचित कर दोनों चोरों को उनके हवाले कर दिया।
विज्ञापन



 
रिटायर्ड प्रोफेसर आनंद नाथ झा ने बताया कि उनका पैतृक गांव मधुबनी जिले के मंगरोनी में है। दुर्गा पूजा के लिए पूरा परिवार मंगलवार सुबह घर बंद कर गांव चला गया था। गुरुवार रात को मोहल्ले वालों ने उन्हें फोन कर सूचना दी कि उनके घर में चोरी हुई है। जब वे शुक्रवार सुबह करीब तीन बजे अपने सहरसा स्थित घर पहुंचे, तो घर के सभी दरवाजों की कुंडियां टूटी मिलीं और अंदर के कमरे बुरी तरह से बिखरे हुए थे। घर से ढाई से तीन लाख रुपये के आभूषण, 50 हजार रुपये नकदी और अन्य कीमती सामान गायब थे। उन्होंने आशंका जताई है कि अन्य साथी चोरी का सामान लेकर पहले ही भाग गए थे, जबकि पकड़े गए दो चोर बाहर निकलने की कोशिश कर रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने घटना की पुष्टि कर कहा कि पकड़े गए दोनों चोरों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। मकान मालिक द्वारा चोरी की शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed