फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: Ramesh Jha Mahila college students create ruckus, protest on road over result and fee dispute

Bihar News: महिला कॉलेज की छात्राओं का सड़क पर हंगामा, पुलिस और आम लोगों को झेलना पड़ा गुस्सा; जानें मामला

Tue, 10 Dec 2024 04:05 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 10 Dec 2024 04:05 PM IST
सार

Saharsa Girl Students Protest: छात्राओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा में प्रमोट करने और रिजल्ट पेंडिंग रखने के बाद प्रति विषय 1,700 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। आज रिजल्ट में सुधार का अंतिम दिन है, लेकिन कॉलेज प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी के कारण कोई काम नहीं हो रहा है।

विज्ञापन
Saharsa News: Ramesh Jha Mahila college students create ruckus, protest on road over result and fee dispute
कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के रमेश झा महिला कॉलेज की सैकड़ों छात्राओं ने मंगलवार को सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। छात्राओं ने महाविद्यालय और विश्वविद्यालय प्रशासन पर जानबूझकर सेमेस्टर परीक्षा में प्रमोट करने, रिजल्ट को पेंडिंग रखने और हर विषय के लिए 1,700 रुपये शुल्क लेने का आरोप लगाया। इस विरोध प्रदर्शन ने जिले में अफरा-तफरी मचा दी और मुख्य सड़क पर घंटों जाम की स्थिति बनी रही।

विज्ञापन

 
प्रमोशन और शुल्क विवाद पर फूटा छात्राओं का गुस्सा
छात्राओं का कहना है कि कई बार आवेदन देने के बावजूद उनकी समस्याओं का समाधान नहीं किया गया। छात्राओं ने आरोप लगाया कि परीक्षा में प्रमोट करने और रिजल्ट पेंडिंग रखने के बाद प्रति विषय 1,700 रुपये का शुल्क लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज (मंगलवार) रिजल्ट में सुधार का अंतिम दिन है, लेकिन कॉलेज प्रिंसिपल की गैरमौजूदगी के कारण कोई काम नहीं हो रहा है। छात्राओं ने बीएनएमयू मधेपुरा विश्वविद्यालय की वेबसाइट को लेकर भी नाराजगी जताई, जिसे अक्सर तकनीकी समस्या का सामना करना पड़ता है।
विज्ञापन

 
सड़क जाम और प्रशासन की दिक्कतें
प्रदर्शन के दौरान छात्राओं ने कॉलेज गेट के बाहर सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम के चलते आवागमन बाधित हो गया। स्कूल बसों में छोटे-छोटे बच्चे भी जाम में फंसे रहे, जिससे उनके अभिभावकों में चिंता बढ़ी। जाम की वजह से मुख्य मार्ग पर वाहनों का लंबा काफिला लग गया, जिससे स्थानीय निवासियों और यात्रियों को परेशानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

Saharsa News: Ramesh Jha Mahila college students create ruckus, protest on road over result and fee dispute
कॉलेज के बाहर प्रदर्शन करतीं छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

प्रशासन के सामने अड़ीं छात्राएं
जाम की सूचना मिलते ही सदर थाना की सब-इंस्पेक्टर खुशबू कुमारी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति संभालने की कोशिश की। सब-इंस्पेक्टर ने छात्राओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन प्रदर्शनकारी छात्राओं ने अपनी मांगों पर अड़े रहने का निर्णय लिया। छात्राओं का कहना था कि जब तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता, वे सड़क से नहीं हटेंगी।
 
डीएसपी को भी झेलना पड़ा आक्रोश
जाम के दौरान ट्रैफिक डीएसपी प्रवीण कुमार भी वहां से गुजर रहे थे। जैसे ही छात्राओं ने डीएसपी की गाड़ी देखी, उन्होंने उसे घेर लिया और सड़क पर बैठ गईं। हालात बिगड़ते देख डीएसपी को अपनी गाड़ी वापस मोड़नी पड़ी।
 
स्थिति सामान्य करने की कोशिश जारी
प्रदर्शन के कारण कॉलेज प्रशासन और विश्वविद्यालय पर दबाव बढ़ गया है। स्थानीय प्रशासन मामले को सुलझाने और जाम को हटाने की कोशिश में जुटा हुआ है। प्रदर्शनकारी छात्राओं का कहना है कि जब तक उनकी शिकायतों का समाधान नहीं किया जाता, उनका प्रदर्शन जारी रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed