फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa News: Criminals shot youth three times in broad daylight, injured youth is involved in land business

Crime: अपराधियों ने दिनदहाड़े युवक को मारी तीन गोलियां, जमीन कारोबार से जुड़ा है घायल युवक; इलाके में दहशत

Sat, 15 Mar 2025 09:27 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 15 Mar 2025 09:27 PM IST
सार

Saharsa News: सहरसा में अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को तीन गोलियां मारकर घायल कर दिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ। बताया जा रहा है कि घायल युवक जमीन कारोबार से जुड़ा है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन
Saharsa News: Criminals shot youth three times in broad daylight, injured youth is involved in land business
घायल युवक अफसर आलम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले के सदर थाना क्षेत्र के शिवपुरी रेलवे ढाला से पूरब दिनदहाड़े गोलीबारी की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जिसमें एक युवक को अपराधियों ने तीन गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना शहर में दहशत का माहौल पैदा कर गई है, जबकि घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घायल युवक की पहचान हाकपारा निवासी अफसर आलम के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि अफसर को तीन गोलियां सीने में लगी हैं, जिसके बाद परिजनों ने आनन-फानन में उसे शहर के गांधी पथ स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों द्वारा उसकी हालत गंभीर बताई गई है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Bihar Crime:पत्नी ने काटा पति का प्राइवेट पार्ट, इलाज के दौरान मौत; आखिर क्या थी वारदात की वजह
विज्ञापन
विज्ञापन

 
घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई। हालांकि खबर लिखे जाने तक कोई आधिकारिक बयान पुलिस अधिकारियों की ओर से सामने नहीं आया है। घटनास्थल से लेकर अस्पताल तक पुलिस की सक्रियता देखी जा रही है।
 
स्थानीय लोगों की मानें तो घायल अफसर आलम जमीन कारोबार से जुड़ा हुआ था यही वजह है कि घटना के पीछे जमीन विवाद की आशंका भी जताई जा रही है। वहीं, कुछ लोग अफसर के पुलिस महकमे से करीबी संबंधों को भी घटना से जोड़कर देख रहे हैं। फिलहाल असली वजह क्या है, यह तो पुलिस जांच और परिजनों के आवेदन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

 
घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई। शिवपुरी रेलवे ढाला के पास काफी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई तरह की चर्चा शुरू हो गई। लोग यह भी कह रहे हैं कि अपराधियों ने पहले से ही अफसर की रेकी कर रखी थी और मौका मिलते ही उसे निशाना बनाया।

यह भी पढ़ें- मुंगेर Asi हत्याकांड:मुठभेड़ वाली जगह पर क्षतिग्रस्त पुलिस वाहन मौजूद, बड़ी तादाद में तैनात किया गया पुलिस बल
 
उधर, अस्पताल में अफसर आलम की हालत गंभीर बनी हुई है। परिजन गम और गुस्से में हैं। वे बार-बार यही सवाल कर रहे हैं कि आखिर उनके बेटे को किसने और क्यों निशाना बनाया। डॉक्टरों की निगरानी में घायल का इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस तकनीकी सबूतों और चश्मदीदों के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुटी है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस हमले की वजह और हमलावरों की पहचान सामने आ जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed