फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Saharsa: Fight in front of police in Shiksha Samiti elections, villagers' anger erupted on HM's son

Bihar: शिक्षा समिति चुनाव में पुलिस के सामने मारपीट, HM के बेटे पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; वीडियो आया सामने

Mon, 19 May 2025 05:33 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 19 May 2025 05:33 PM IST
सार

Saharsa News: पुलिस ने बताया कि चुनाव को लेकर पहले से पुलिस बल तैनात था। लेकिन इसी दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। मामले में अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
Saharsa: Fight in front of police in Shiksha Samiti elections, villagers' anger erupted on HM's son
पुलिस के सामने ही भिड़े ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में विद्यालय शिक्षा समिति चुनाव के दौरान बड़ा विवाद सामने आया है। नवहट्टा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, लालपुर में सोमवार को शिक्षा समिति के अध्यक्ष और सचिव पद के चुनाव के दौरान दो पक्षों में पुलिस की मौजूदगी में जमकर मारपीट हुई। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें लोग स्कूल परिसर के बाहर एक-दूसरे से भिड़ते नजर आ रहे हैं। इस झड़प में स्कूल के प्रधानाध्यापक (एचएम) के पुत्र और एक स्थानीय ग्रामीण जख्मी हो गए हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Murder In Love Affair: प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में देखने पर पत्नी की बटखरे से हत्या की, आरोपी पति गिरफ्तार
विज्ञापन

 
चुनाव में एचएम के बेटे की मौजूदगी से भड़का मामला
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव में हेडमास्टर ललन वर्मन का बेटा भी मौजूद था, जो एक विशेष उम्मीदवार को लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से वहां मौजूद था। जब कुछ लोगों ने उसकी उपस्थिति का विरोध किया, तो एक पक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया। इसी विरोध के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि झड़प मारपीट में बदल गई। ग्रामीणों ने सवाल उठाया कि अगर एचएम का पुत्र चुनाव से संबंधित नहीं था तो फिर उसकी मौजूदगी क्यों थी?
विज्ञापन
विज्ञापन

 
प्रधानाध्यापक पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप
ग्रामीणों और अभिभावकों ने प्रधानाध्यापक ललन वर्मन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि स्कूल में किताबों के नाम पर छात्रों से 500 रुपये की वसूली की जाती है। विरोध करने पर बच्चों का नाम स्कूल से काट दिया जाता है। महिला अभिभावकों ने भी प्रधानाध्यापक पर लापरवाही और अनियमितता के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि स्कूल समय पर नहीं खुलता और मध्याह्न भोजन योजना में भी भारी गड़बड़ियां हैं।
 

Saharsa: Fight in front of police in Shiksha Samiti elections, villagers' anger erupted on HM's son
ग्रामीणों ने हेडमास्टर के खिलाफ लगाए नारे - फोटो : अमर उजाला

प्रदर्शनकारियों ने की प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी
हंगामे के दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्कूल परिसर के बाहर प्रधानाध्यापक के खिलाफ नारेबाजी की। स्थिति को देखते हुए पुलिस बल मौके पर पहले से तैनात था, लेकिन उसके सामने ही दोनों पक्ष भिड़ गए। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, हालांकि इसकी स्वतंत्र पुष्टि अमर उजाला नहीं करता।

यह भी पढ़ें- दुष्कर्म-हत्या की खौफनाक कहानी: लापता युवक का शव नाले से मिला, असामाजिक तत्वों ने पुलिस पर किया हमला; कई घायल
 
घटना के बारे में डरहार थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि चुनाव को लेकर पहले से पुलिस बल तैनात था। लेकिन इसी दौरान दो पक्षों में झड़प हो गई, जिसमें कुछ लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि मामले में अभी कोई लिखित शिकायत प्राप्त नहीं हुई है, लेकिन आवेदन मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
 
विवादों में घिरा शिक्षा विभाग
गौरतलब है कि हाल ही में इसी जिले के महिषी प्रखंड क्षेत्र के एक विद्यालय से छात्रों द्वारा किताबें नदी में फेंकने का मामला सामने आया था। वह विवाद अभी पूरी तरह शांत भी नहीं हुआ था कि शिक्षा समिति के चुनाव में इस तरह की हिंसा ने शिक्षा विभाग की कार्यशैली और जमीनी हालात पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed