फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Married woman dies in suspicious condition at in-laws house in madhepura

Bihar: ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत, पति ने अपनी मां-बहन और भाई पर लगाया हत्या का आरोप

Thu, 27 Jun 2024 02:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 27 Jun 2024 02:43 PM IST
सार

Bihar: मधेपुरा जिले के ग्वालपाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत सिंधवारी गांव में बुधवार की रात एक महिला की संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई। मृतका के पति और मायके वालों ने देवर, ननद और सास पर साजिश के तहत हत्या का आरोप लगाया है। मृतका की पहचान सिंधवारी वार्ड संख्या-16 निवासी सुरेश कुमार की पत्नी निशा कुमारी (25) के रूप में हुई। 

विज्ञापन
Married woman dies in suspicious condition at in-laws house in madhepura
ससुराल में विवाहिता की संदिग्ध स्थिति में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मधेपुरा सदर अस्पताल भेज दिया। मृतका के पति सुरेश कुमार ने बताया कि वह बुधवार को सुबह में लगभग 11:30 बजे अपने ससुराल गया हुआ था। रात में वह अपने ससुराल में ही रुक गए थे। रात में करीब 9 बजे उन्होंने अपनी पत्नी निशा से फोन पर बात भी की। 

विज्ञापन


इसके बाद वह सो गए। रात में करीब 3:45 उनके चचेरे भाई ने फोन कर बताया कि घर में इमरजेंसी हो गया है, आप जल्दी घर आ जाइए। जब वह अपने ससुराल से अपने घर सिंधवारी पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी का शव घर में बेड पर पड़ा हुआ था। उन्होंने कहा कि साजिश के तहत उनकी पत्नी की हत्या की गई है। इसमें ज्योतिष कुमार, अंकेश कुमार, मेरी मम्मी और बहन का हाथ है। उन्होंने कहा कि सभी ने मिलकर उनकी पत्नी का गला दबाकर हत्या कर दी है।
विज्ञापन


मृतका के बहनोई छोटू कुमार ने बताया कि पहले भी निशा कुमारी के साथ ससुराल में लड़ाई-झगड़ा और मारपीट किया जाता था। इसको लेकर उन्होंने निशा के पति सुरेश कुमार को थाना में आवेदन देने के लिए भी कहा था, लेकिन उन्होंने थाना में आवेदन नहीं दिया। जिस कारण से उनलोगों का मन बढ़ गया और बुधवार की रात इस घटना को अंजाम दे दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed