फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura: Teacher going to participate in election training dies in road accident, hit by uncontrolled car

Accident Today: चुनाव प्रशिक्षण में भाग लेने जा रहे शिक्षक की सड़क हादसे में मौत, अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर

Sun, 28 Apr 2024 05:00 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 28 Apr 2024 05:00 PM IST
सार

Madhepura Accident: मधेपुरा में चुनाव प्रशिक्षण में भाग लेने जा रहे एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। इस खबर के मिलने के बाद मृतक परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Madhepura: Teacher going to participate in election training dies in road accident, hit by uncontrolled car
मृतक शिक्षक शंभू कुमार सुमन - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

बिहार के मधेपुरा में रविवार को लोकसभा चुनाव प्रशिक्षण में भाग लेने जा रहे एक शिक्षक की सड़क हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान कुमारखंड थाना क्षेत्र के बैसाढ़ वार्ड 6 निवासी कीनू प्रसाद यादव के बेटे शंभू कुमार सुमन (48) के रूप में हुई। शिक्षक की मौत की खबर मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, शिक्षक शंभू कुमार सुमन रविवार की सुबह लगभग नौ बजे अपने गांव बैसाढ़ से अपनी बाइक से मधेपुरा प्रशिक्षण में भाग लेने जा रहे थे। मधेपुरा कॉलेज में पहली पाली में उनका प्रशिक्षण था। इसी दौरान रास्ते में मुरलीगंज थाना क्षेत्र के पड़वा नवटोल के पास एनएच-106 पर पीछे से आ रही एक अनियंत्रित कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

 
इसके बाद आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। सूचना पर पहुंचे परिजनों ने उन्हें मधेपुरा के जननायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मृतक के रिश्तेदार विजय कुमार ने बताया कि शंभू कुमार कुमारखंड प्रखंड के यूएमएस इसराइन गोठ स्कूल में पदस्थापित थे। लगभग 18 साल से शिक्षक के रूप में कार्यरत थे। उन्हें एक 15 साल का बेटा और एक 11 साल की बेटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed