फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura: Panchayati Raj Minister Kedar Gupta says Panchayat Sarkar Bhawan will be built everywhere by 2025

Bihar News: मधेपुरा पहुंचे पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता, बोले- 2025 तक सभी जगह बनेगा पंचायत सरकार भवन

Tue, 18 Jun 2024 04:03 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Tue, 18 Jun 2024 04:03 PM IST
सार

Madhepura News: पंचायती राज मंत्री ने कहा ने कि मैं चाहता हूं कि बिहार में जितने भी पंचायत सरकार भवन बने हैं, सभी में इसी तरह कर्मचारी नियमित रूप से उपलब्ध रहें। ताकि आम लोगों को काम के लिए भटकना न पड़े।

विज्ञापन
Madhepura: Panchayati Raj Minister Kedar Gupta says Panchayat Sarkar Bhawan will be built everywhere by 2025
पंचायती राज मंत्री केदार गुप्ता ने पंचायत सरकार भवन का किया निरीक्षण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री केदार प्रसाद गुप्ता ने मंगलवार को मधेपुरा के मुरलीगंज प्रखंड अंतर्गत पड़वा नवटोल पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न पंचायत के मुखिया के साथ विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। मंत्री ने कहा कि पंचायत सरकार भवन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की महत्वाकांक्षी योजना है। उनका हमेशा से रहा है कि गांव के लोगों का खुद का सरकार हो। जनता को उनके घर तक सरकार हम बना दें। गांधी जी के सपने को साकार करने के लिए पंचायती राज व्यवस्था के तहत गांव के विकास के लिए काम किया जा रहा है।

विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि इसी के तहत बिहार के प्रत्येक पंचायत में पंचायत सरकार भवन बनाया जा रहा है। पूरे बिहार में अभी तक लगभग 1,400 से ऊपर पंचायत सरकार भवन बनकर तैयार हो चुके हैं। लगभग 2,000 से ऊपर पंचायत सरकार भवन निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि शेष पंचायत सरकार भवन 2025 से पहले बन जाएंगे। इसका मुख्य उद्देश्य यही है कि गांव के लोगों को गांव में ही सरकार की सुविधा आसानी से मिले। लोगों को आय प्रमाण-पत्र, जाति प्रमाण-पत्र समेत अन्य कोई भी काम जिसके लिए लोगों को प्रखंड कार्यालय जाना पड़ता था, वह अब पंचायत स्तर पर ही उपलब्ध हो रहा है।
विज्ञापन




मंत्री ने कहा कि पड़वा नवटोल पंचायत सरकार भवन निरीक्षण के दौरान सभी कर्मचारी उपस्थित पाए गए। उन्होंने कहा कि मैं चाहता हूं कि बिहार में जितने भी पंचायत सरकार भवन बने हैं, सभी में इसी तरह कर्मचारी नियमित रूप से उपलब्ध रहें। ताकि आम लोगों को काम के लिए भटकना न पड़े। इस दौरान मुखिया संघ की ओर से मांग की गई कि कबीर अंत्येष्टि के तहत पंचायत को राशि उपलब्ध करवाई जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed