फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura News: Young man killed for opposing wife's illicit relationship, serious allegations against in-laws

Love Affair: पत्नी के अवैध संबंध का विरोध करने पर युवक की हत्या, ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

Sun, 01 Dec 2024 06:01 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 01 Dec 2024 06:01 PM IST
सार

Madhepura News: आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

विज्ञापन
Madhepura News: Young man killed for opposing wife's illicit relationship, serious allegations against in-laws
मृतक राजा पासवान - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मधेपुरा जिले के आलमनगर थानाक्षेत्र में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसमें राजा पासवान (25) नामक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हत्या कर दी गई। युवक का शव उसके ससुराल लदमा गांव से बरामद हुआ है। मृतक के परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी के अवैध संबंधों का विरोध करने पर ससुराल पक्ष ने साजिशन हत्या कर दी।

विज्ञापन

 
पत्नी को रंगेहाथ पकड़ा
जानकारी के मुताबिक, राजा पासवान उत्तर प्रदेश में मजदूरी करता था। वह 10 दिन पहले अपने गांव इटहरी लौटा था। उसके बाद वह अपने ससुराल लदमा गांव चला गया और वहीं रुक गया। मृतक के पिता प्रमोद पासवान ने बताया कि राजा को अपनी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंधों की जानकारी मिली थी।
विज्ञापन



 
उन्होंने बताया कि राजा ने अपनी पत्नी को रंगेहाथ पकड़ लिया था, जिससे ससुराल में झगड़ा हो गया। इसी झगड़े के बाद ससुराल वालों ने कथित तौर पर गले में फंदा लगाकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
रविवार सुबह घटना की जानकारी मृतक के परिजनों को मिली। उसके बाद वे आलमनगर थाना पुलिस को सूचना देकर घटनास्थल पर पहुंचे। आलमनगर थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि मामला संदिग्ध है और पुलिस विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है। थाना अध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि हम मामले की हर संभव दिशा में जांच कर रहे हैं। जल्द ही ससुराल वालों की गिरफ्तारी होगी और सच्चाई सामने लाई जाएगी।



 
परिजनों का आरोप और स्थिति
मृतक राजा पासवान की शादी 2019 में लदमा गांव की एक युवती से हुई थी। उसके दो बेटियां हैं, जिनकी उम्र दो और एक साल है। परिजनों का आरोप है कि हत्या में ससुराल पक्ष के सभी लोग शामिल हैं, जो घटना के बाद से फरार हैं। परिजनों का कहना है कि ससुराल वालों ने हमारे बेटे की गला दबाकर हत्या कर दी और इसे आत्महत्या का रूप देने की कोशिश की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed