फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura News: Young man died in head-on collision between bikes, two referred to higher center

Bihar News: बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में युवक की मौत, दो हायर सेंटर रेफर; बहन के घर जा रहा था मृतक

Fri, 17 Jan 2025 07:46 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Jan 2025 07:46 PM IST
सार

Madhepura News: मधेपुरा जिले में लक्ष्मीपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास शुक्रवार की दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो युवक बुरी तरह से घायल हो गए।
 

विज्ञापन
Madhepura News: Young man died in head-on collision between bikes, two referred to higher center
मृतक गुलशन कुमार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मधेपुरा जिले के बिहारीगंज थाना क्षेत्र के लक्ष्मीपुर उच्च माध्यमिक विद्यालय के पास शुक्रवार दोपहर को भीषण सड़क दुर्घटना में 22 वर्षीय एक युवक की मौत हो गई। जबकि दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कुमारखंड प्रखंड के रौता वार्ड-12 निवासी अरुण साह के बेटे गुलशन कुमार (22) के रूप में हुई। वहीं, जख्मी दोनों युवक बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर पंचायत गंगौरा वार्ड-पांच निवासी देवनारायण मंडल के बेटे स्वदेश कुमार (17) और छट्ठू मंडल के बेटे नीलेश कुमार (17) के रूप में हुई है।

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार, कुमारखंड प्रखंड के रौता निवासी गुलशन कुमार अपनी बहन के घर बिहारीगंज प्रखंड के पररिया में मकर संक्रांति का संदेश देने जा रहा था। वहीं, गंगौरा निवासी दोनों युवक स्वदेश और नीलेश इंटर की प्रायोगिक परीक्षा देने बभनगामा बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान करीब एक बजे बिहारीगंज-मुरलीगंज मुख्य मार्ग में लक्ष्मीपुर स्कूल के पास दोनों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसके बाद स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने तीनों युवकों को बिहारीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने गुलशन कुमार को मृत घोषित कर दिया, जबकि नीलेश और स्वदेश को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



 
गुलशन के परिजनों ने बताया कि उनका सपना था कि वह पढ़ाई पूरी करे और अपने परिवार का सहारा बने। उसकी इस तरह की मृत्यु से हमारा परिवार टूट गया है। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू कर जांच में जुट गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed