फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura News: boy kidnapped for ransom was recovered safely by police in six hours, four arrested

Bihar News: मधेपुरा में फिरौती के लिए अपहृत बालक को पुलिस ने छह घंटे में सकुशल बरामद किया, चार गिरफ्तार

Wed, 11 Sep 2024 09:22 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Wed, 11 Sep 2024 09:22 PM IST
सार

Madhepura News: एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेघो पासवान पर बिहारीगंज और पुरैनी थाना में कई कांड दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है।

विज्ञापन
Madhepura News: boy kidnapped for ransom was recovered safely by police in six hours, four arrested
पुलिस की गिरफ्त में चार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मधेपुरा जिले में एक अपहृत बालक को पुलिस ने महज छह घंटे के भीतर सकुशल बरामद कर लिया। इसके साथ ही इस घटना में शामिल चार बदमाशों को भी गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी बुधवार को एसपी संदीप सिंह ने प्रेस वार्ता के दौरान दी।

विज्ञापन

 
एसपी संदीप सिंह ने बताया कि 10 सितंबर की शाम को पुरैनी थानाक्षेत्र के वार्ड-11 निवासी छतीस पंडित के पोते का अपहरण कर लिया गया था। अपहृत बालक के परिवार से बदमाशों ने दो लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। इस गंभीर घटना की सूचना मिलते ही पुरैनी थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया।
विज्ञापन

 
पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई कर घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज की समीक्षा की। फिर तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुरैनी निवासी दिनेश साहनी के बेटे अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। अमित कुमार ने पूछताछ में अपनी संलिप्तता स्वीकार की और इस मामले में शामिल अन्य लोगों के नाम उजागर किए। उनकी जानकारी के आधार पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बाइक को भी जब्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
आरोपी अमित कुमार की जानकारी के अनुसार पुलिस ने अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की। गिरफ्तार बदमाशों में पुरैनी निवासी यदुनंदन सहनी के बेटे विजय कुमार, गणेशपुर निवासी रामचंद्र पासवान के बेटे मेघो पासवान और पुरैनी निवासी दिलीप राम के बेटे मुन्ना कुमार शामिल हैं। इनसे बाइक और मोबाइल भी बरामद किए गए। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और अपहृत बालक को सुरक्षित बरामद कर लिया।

 
एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी मेघो पासवान पर बिहारीगंज और पुरैनी थाना में कई कांड दर्ज हैं। पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापामारी कर रही है। छापामारी टीम में पुरैनी थानाध्यक्ष राघव शरण, दरोगा राकेश कुमार, कुंदन कुमार, रिजवान अहमद, अजय कुमार और अन्य पुलिस जवान शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed