फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Madhepura Crime: Uncle shot at nephew, tried to kill him over illicit relationship

Bihar Crime: मामा ने भांजे पर दागी गोली, अवैध संबंध को लेकर की जान लेने की कोशिश

Fri, 31 May 2024 05:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 31 May 2024 05:20 PM IST
सार

Madhepura Crime: परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग आठ बजे रवि सब्जी लेकर बाजार से घर जा रहा था। बभनगामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे पहले से घात लगाए लालो शर्मा ने उसके पेट में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक आरोपी भाग चुका था।

विज्ञापन
Madhepura Crime: Uncle shot at nephew, tried to kill him over illicit relationship
अस्पताल में भर्ती घायल युवक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार के मधेपुरा के अरार थाना क्षेत्र के बभनगामा महेश गांव में गुरुवार की रात पुराने विवाद को लेकर एक युवक को गोली मार कर घायल कर दिया गया। घायल युवक की पहचान बभनगामा महेश निवासी माधो शर्मा के बेटे रवि शर्मा के रूप में हुई है। फिलहाल उसका इलाज मधेपुरा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

विज्ञापन

 
परिजनों ने बताया कि गुरुवार की रात लगभग आठ बजे रवि सब्जी लेकर बाजार से घर जा रहा था। बभनगामा उत्क्रमित मध्य विद्यालय के पीछे पहले से घात लगाए लालो शर्मा ने उसके पेट में गोली मार दी। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग दौड़े। तब तक आरोपी भाग चुका था। परिजनों ने घायल युवक को ग्वालपाड़ा पीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन

 
जहां उसकी स्थिति नाजुक देखते हुए उसे मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज से भी हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। उसके बाद परिजनों ने उसे शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ऑपरेशन कर गोली बाहर निकाल दी गई है। हालांकि उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जानकारी के मुताबिक, घायल युवक रवि शर्मा लालो शर्मा का भांजा है। बताया जा रहा है कि रवि शर्मा का लालो शर्मा की पत्नी से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। कुछ दिन पूर्व वह लालो शर्मा की पत्नी को लेकर फरार हो गया था, जिसके कारण दोनों के बीच विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर गुरुवार की रात लालो शर्मा ने उसको गोली मार दी। घटना के बाद अरार थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed