फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Madhepura Bihar News: Pappu Yadav targets NDA government: reacts to China, Pakistan

Bihar News: पप्पू यादव ने मोदी सरकार पर बोला हमला, पूछा- हमारे ही पैसे से चीन रच रहा साजिश, सरकार चुप क्यों?

Wed, 14 May 2025 05:41 PM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मधेपुरा Published by: कोसी ब्यूरो Updated Wed, 14 May 2025 05:41 PM IST
सार

सांसद पप्पू यादव ने संघर्षविराम पर सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूरा देश सरकार के साथ खड़ा था, तो आपने सीजफायर क्यों किया? अगर पाकिस्तान अब भी गोली चला रहा है तो उसका जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं?

विज्ञापन
Madhepura Bihar News: Pappu Yadav targets NDA government: reacts to China, Pakistan
सांसद पप्पू यादव।

विस्तार

भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्षविराम के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने बुधवार को मधेपुरा में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि भारत से अरबों का व्यापार करने वाला चीन हमारे ही पैसे से पाकिस्तान और आतंकियों की मदद करता है, लेकिन सरकार कुछ नहीं करती। उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान को समर्थन देता है। वहां की सरकार और आतंकियों को संरक्षण देता है। पूरी दुनिया आतंकवाद से परेशान है। पप्पू यादव ने सवाल उठाया कि जब 'मेक इन इंडिया' का नारा दिया गया था, तो आज भी चीन से इतना बड़ा व्यापार क्यों हो रहा है? उन्होंने कहा कि देश के 90 प्रतिशत लोगों को व्यापार का मौका नहीं मिलता, तो 2-4 प्रतिशत लोगों के लिए देश के सम्मान के साथ समझौता क्यों किया गया।
विज्ञापन


कर्नल सोफिया का अपमान करने वाले मंत्री पर हो कार्रवाई
सांसद ने आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन में नेतृत्व करने वाली सेना की अफसर कर्नल सोफिया कुरैशी की तारीफ करते हुए भाजपा के एक मंत्री पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कर्नल सोफिया ने जिस तरह आतंकियों से लोहा लिया, वह काबिल-ए-तारीफ है। लेकिन भाजपा का एक मंत्री उन्हें आतंकियों की बहन कह रहा है। अभी तक उस मंत्री पर कार्रवाई क्यों नहीं हुई? क्या ये सैनिक का अपमान नहीं है? उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार सैनिकों को जाति के आधार पर देखती है। सैनिकों को जाति में बांटना शर्मनाक है। ऐसे मुख्यमंत्री को पद पर रहने का हक नहीं है।
विज्ञापन

 

 

हमारी सेना हर परिस्थिति से लड़ने के लिए सक्षम
पप्पू यादव ने संघर्षविराम पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि जब पूरा देश सरकार के साथ खड़ा था, तो आपने सीजफायर क्यों किया? अगर पाकिस्तान अब भी गोली चला रहा है तो उसका जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं? कौन रोक रहा है? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि फिर से फोटो सेशन शुरू हो गया है। हम चाहते हैं कि पीओके भारत में शामिल हो और चीन से अपनी जमीन वापस ली जाए। हमारी सेना इसके लिए पूरी तरह सक्षम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नेता चुनाव लड़ सकते हैं, जंग नहीं
सांसद ने नेताओं की मानसिकता पर हमला करते हुए कहा कि जनता अब समझ चुकी है कि नेता सिर्फ चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन जंग नहीं। उनके पास जिगर नहीं है। वे सिर्फ नफरत फैला सकते हैं और पैसे व दलाली के सहारे कुर्सी तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा कि देश के सैनिक को फ्रीडम मिलनी चाहिए, लेकिन नेता हर मौके को राजनीति का मंच बना लेते हैं। अब ये नेतागिरी बंद होनी चाहिए।
एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती की यह बात नहीं जानते होंगे आप! पिता और भाई ने खोला जीवन का राज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed