फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   India Pakistan: Know about Air Marshal Avdhesh Kumar Bharti: Purnia: Operation Sindoor, Bihar News

India Pakistan : एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती की यह बात नहीं जानते होंगे आप! पिता और भाई ने खोला जीवन का राज

Wed, 14 May 2025 03:56 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पूर्णिया Published by: आदित्य आनंद Updated Wed, 14 May 2025 03:56 PM IST
सार

Operation Sindoor: बिहार की मिट्टी से निकल वायु सेना में इतने बड़े मुकाम तक पहुंचे एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अपने प्रेस कांफ्रेंस में कही बातों के कारण सुर्खियों में हैं। 'अमर उजाला' ने उनके घर वालों से फिर बातचीत की।

विज्ञापन
India Pakistan: Know about Air Marshal Avdhesh Kumar Bharti: Purnia: Operation Sindoor, Bihar News
एयर मार्शल एके भारती और उनके पिता जीवछ लाल यादव। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारत ने 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान पाकिस्तान को धूल चटाने में बिहार के पूर्णिया के लाल एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती का भी बहुत बड़ा योगदान है। ऑपरेशन बालाकोट के दौरान पाकिस्तान के सिंदूर में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया था। ऑपरेशन में बड़ी संख्या में आतंकवादी मारे गए थे। भारत की वायुसेना ने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया था। जैसे ही ऑपरेशन सिंदूर की उपलब्धियों के बारे में बात करने के लिए एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती आए तो अपनी बातों और बोलने के अंदाज से भी चर्चा में आ गए। 'अमर उजाला' ने तब भी बिहार में उनके घर जाकर बातचीत करते हुए विस्तार से जानकारी दी। अब उनके स्वभाव और उनसे जुड़ी ऐसी बातें जानिए, जो पत्नी और माता-पिता ने बताई।

विज्ञापन


दादाजी ने बचपन में ही कह दी थी यह बात
एयर मार्शल के पिता जीवछलाल यादव ने कहा कि अवधेश जब छोटे थे तो उनके दादा अनूप लाल यादव कहते थे कि यह एक दिन बड़ा होकर हवाई जहाज चलाएगा। देश की सेवा करेगा। अवधेश खुद भी जब आसमान में हवाई जहाज देखते तो कहते मुझे बड़ा होकर देश की सेवा करनी है और हवाई जहाना चलाना है। अवधेश ने अपने मेहनत ओर लगन के बल पर अपना सपना पूरा कर लिया। आज उनके दादा दुनिया में नहीं मगर वे जहां भी होंगे निश्चित ही पोते पर नाज होता होगा। भाई मिथिलेश कुमार भारती ने बताया कि भैया बचपन से ही काफी मेधावी थे। पहले अटेम्प्ट में ही उन्होंने सैनिक स्कूल तिलैया की एंट्रेंस परीक्षा पास कर ली थी। दादाजी बचपन में हमेशा कहा करते थे, अवधेश बड़ा होकर प्लेन चलाएगा। देश की सेवा करेगा। वो जब कभी आसमान में उड़ते हवाई जहाज देखते तो कहते मैं देश की सेवा करूंगा। मुझे प्लेन चलना है। बचपन से ही कहते थे, कि वे बड़े होकर प्लेन चलाएंगे और देश सेवा करेंगे। जो सोचा उसे पूरा करके ही माने।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रियल लाइफ में बेहद ही जिंदादिल और मिलनसार हैं
अवधेश कुमार भारती के भाई मिथलेश की पत्नी किरण देवी ने बताया कि वह रियल लाइफ में बेहद ही जिंदादिल और मिलनसार हैं। जब भी पूर्णिया आते हैं तो गांव में ही रहना पसंद करते हैं। एक साल पहले वो गांव आए थे। इतने बड़े पद पर होते हुए भी कभी अहंकार नहीं हुआ। भारत सरकार को उन्हें एयर चीफ मार्शल बनाना चाहिए। उनका नाम सुनते ही दुश्मन कांपते हैं। एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती तीन भाई में सबसे बड़े हैं। एक भाई आरके भारती न्यूरो सर्जन हैं और दूसरे मिथिलेश कुमार एमआर हैं। पिता जीवछलाल कोशी परियोजना के रिटायर्ड लेखाकार हैं, और मां उर्मिला देवी हाउस वाइफ हैं। मां-पिता दोनों शहर के के. हाट थाना क्षेत्र के श्रीनगर हाता में रहते हैं। उन्होंने स्कूली शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया से पूरी की। वे नेशनल डिफेंस एकेडमी यानी एनडीए के एल्युमिनाई हैं। उन्होंने डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज यानी डीएसएससी से भी ट्रेनिंग ली है।


पाक के खिलाफ अभियान में बिहार के लाल ने निभाई अहम भूमिका, सैनिक स्कूल तिलैया से की थी पढ़ाई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed