फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   LS Polls: JDU leader Arvind Nishad says RJD took donations from Bengal's liquor company more than its profits

LS Polls 2024: 'राजद ने बंगाल की शराब कंपनी से उसके मुनाफे से भी अधिक लिया चंदा', जदयू प्रवक्ता ने लगाया आरोप

Sat, 04 May 2024 02:23 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sat, 04 May 2024 02:23 PM IST
सार

LS Polls: सुपौल में जदयू प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने इलेक्टोरल बॉन्ड के जरिए मिले चंदे को लेकर राजद नेता तेजस्वी यादव पर जमकर जुबानी हमला किया है। साथ ही उन्होंने लालू परिवार की वर्तमान पीढ़ी पर पूरी तरह भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन
LS Polls: JDU leader Arvind Nishad says RJD took donations from Bengal's liquor company more than its profits
प्रेस वार्ता के दौरान जदयू प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद तथा अन्य नेता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जदयू के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद निषाद ने शनिवार को सुपौल के जिला जदयू कार्यालय में एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव की पार्टी राजद ने इलेक्टोरल बॉन्ड के माध्यम से सबसे ज्यादा पैसा पश्चिम बंगाल की एक शराब कंपनी से लिया है। बॉन्ड से चंदे की यह राशि कंपनी की बचत से भी ज्यादा है, जिससे यह प्रतीत हो रहा है कि तेजस्वी यादव की पार्टी ने बंगाल की शराब कंपनी से सांठ-गांठ की है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव को यह बताना चाहिए कि आखिर कंपनी ने इतना पैसा उन्हें (उनकी पार्टी) क्यों दिया है। लेकिन यही लोग अब चुनाव में घूम-घूम कर भाजपा और जदयू सहित पूरे एनडीए पर सवाल खड़े कर रहे हैं। आने वाले दिनों में इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन


जदयू नेता अरविंद निषाद ने कहा कि इलेक्टोरल बॉन्ड का ब्यौरा सामने आने के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि राजद की वर्तमान पीढ़ी भी पूरी तरह से भ्रष्टाचार में लिप्त है। लिहाजा आज हमें खुशी है कि समय रहते हमारे नेता ने महागठबंधन से अपना नाता तोड़ लिया। उन्होंने दावा किया कि बिहार में एनडीए इस बार 40 की 40 सीटों पर जीत दर्ज करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजद प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि 2005 से पहले तक बिहार के लोग अपनी पहचान बताने में बाहर के प्रदेशों में डर महसूस करते थे, उन्हें शर्म आती थी। लेकिन आज बढ़ता हुआ बिहार और बदलता हुआ बिहार है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बिहार की पहचान को मजबूत किया है। प्रदेश के साथ ही सुपौल भी तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि सुपौल में आज छह फोरलेन सड़कें सहित कल आठ एनएच हैं। सुपौल शायद देश का पहला ऐसा जिला होगा, जहां इतनी बड़ी संख्या में एनएच गुजरते हैं। यहां भारतमाला परियोजना के तहत देश का सबसे लंबा पुल बन रहा है। भारतमाला परियोजना देश के कुछ चुनिंदा राज्यों में शुरू हुई, जिसमें बिहार और बिहार का सुपौल जिला भी शामिल है। 84 सालों बाद सुपौल का रेल नेटवर्क मिथिलांचल से दोबारा जुड़ा है। लोकसभा क्षेत्र के अंदर दो-दो मेडिकल कॉलेज की व्यवस्था हो रही है। इसमें से एक मेडिकल कॉलेज पूर्व से ही सिंघेश्वर में संचालित है। जबकि पिपरा विधानसभा क्षेत्र में भी करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से मेडिकल कॉलेज का निर्माण हो रहा है।


वहीं, सुपौल विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश प्रवक्ता मनीष यादव ने कहा कि सुपौल के लोगों की आवाज बनकर दिलेश्वर कामैत ने लोकसभा में 294 प्रश्न रखे। प्रश्न उठाने वाले सांसदों में वह सदन में दूसरे नंबर पर रहे। सदन में उपस्थिति के मामले में भी उनका स्थान दूसरा रहा। सुपौल लोकसभा क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए स्थानीय विधायक सह मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव और निवर्तमान सांसद सह जदयू लोकसभा प्रत्याशी दिलेश्वर कामैत लगातार प्रयत्नशील रहे। यही कारण है कि क्षेत्र में भी लोगों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने लोगों से इस बार जदयू प्रत्याशी को चार लाख से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की। इस मौके पर जदयू जिला महासचिव ओम प्रकाश यादव, प्रवक्ता प्रमोद मंडल, हरिमोहन विश्वास सहित अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed