फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   LS Polls 2024: Rajnath says Congress will become extinct from country's politics like dinosaurs from earth

LS Polls: राजनाथ बोले- कांग्रेस धरती से डायनासोर की तरह देश की राजनीति से विलुप्त हो जाएगी, लालू पर कसा तंज

Thu, 02 May 2024 07:25 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Thu, 02 May 2024 07:25 PM IST
सार

LS Polls 2024: भाजपा नेता राजनाथ सिंह ने कहा कि गांधी जी की बात को नहीं मानने के कारण कांग्रेस आज समाप्ति के दौर से गुजर रही है। बापू की आत्मा आज कांग्रेस को कोस रही होगी, इसलिए ऐसे हालात हैं। राजद को बताया लालटेन युग में ले जाने वाला।

विज्ञापन
LS Polls 2024: Rajnath says Congress will become extinct from country's politics like dinosaurs from earth
चुनावी कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश की आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कांग्रेस को भी विघटित करने के लिए, लेकिन इन लोगों ने गांधी जी की भी बात नहीं मानी। राजद वालों का गठबंधन भी इन्हीं लोगों के साथ है। बड़े भ्रष्टाचार के आरोपी वाले घूम-घूम कर वोट मांग रहे हैं। आप ऐसे लोगों को याद रखिए और चुनाव में इनका जवाब दीजिए। याद रखिए, कांग्रेस देश की राजनीति से वैसे ही विलुप्त हो जाएगी, जैसे धरती से डायनासोर। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता राजनाथ सिंह ने गुरुवार को सुपौल के गांधी मैदान में आयोजित जनसभा के दौरान कहीं।

विज्ञापन


दरअसल, जदयू प्रत्याशी सह वर्तमान सांसद दिलेश्वर कामैत के समर्थन में आयोजित जनसभा के दौरान राजनाथ सिंह ने कहा कि गांधी जी की बात को नहीं मानने के कारण कांग्रेस आज समाप्ति के दौर से गुजर रही है। बापू की आत्मा आज कांग्रेस को कोस रही होगी, इसलिए ऐसे हालात हैं। आने वाले 10 सालों में हालात ऐसे होंगे कि जब बच्चों से पूछा जाएगा कि कांग्रेस के बारे में जानते हो तो जवाब मिलेगा कौन सा कांग्रेस।
विज्ञापन


राजीव सरकार पर उठाया सवाल
उन्होंने कहा कि सामान्य तौर पर वह किसी प्रधानमंत्री के बारे में कोई टिप्पणी नहीं करते हैं, क्योंकि वह पद व्यक्ति नहीं संस्था है। लेकिन पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खुद माना था कि जब केंद्र सरकार आम आदमी के लिए एक रुपये भेजती है तो 14 पैसा ही लाभुकों तक पहुंचता है, बाकी का 86 पैसा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ जाता है। लेकिन आज अगर केंद्र सरकार एक रुपया भेजती है तो वह लोगों के खाते तक एक रुपया बनकर ही पहुंचता है। केंद्र में जब भी एनडीए की सरकार रही है, किसी भी मंत्री पर भ्रष्टाचार का कोई आरोप तक नहीं लगा है। और कोई आरोप लगता है तो तत्काल कार्रवाई होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिंह ने अर्थव्यवस्था को लेकर किया यह दावा
भाजपा नेता ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व में देश की अर्थव्यवस्था अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 11वें स्थान पर पहुंची थी। जबकि मनमोहन सिंह के कार्यकाल में इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ। वहीं, जब 2014 में नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने तो 10 सालों में अर्थव्यवस्था ने पांचवा पायदान छू लिया है। आने वाले तीन सालों में अर्थव्यवस्था तीसरे स्थान पर पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि सुपौल के जदयू प्रत्याशी सह निवर्तमान सांसद दिलेश्वर कामैत सरल स्वभाव के और ईमानदार व्यक्ति हैं। संभव है कि इनसे कुछ काम अधूरा रह गया हो, लेकिन उनकी सादगी और ईमानदारी को लेकर कोई सवाल खड़ा नहीं कर सकता है। यह नहीं देखा जाना चाहिए कि कुछ काम छूट गया, उम्मीदवार की निष्ठा और ईमानदारी महत्वपूर्ण है।

भ्रष्टाचार को पूरी तरह नकारा
राजनाथ ने कहा कि नीतीश जी के बारे में भी कोई कुछ भी कह सकता है, लेकिन उन पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगाया जा सकता है। कांग्रेस की कोई भी सरकार भ्रष्टाचार के आरोपों से अछूती नहीं है। लेकिन भ्रष्टाचार के आरोप वाले सीना तान कर वोट मांगने दौड़ पड़ते हैं। उन्होंने कहा कि राजनीति में लोक लाज का होना आवश्यक है। भ्रष्टाचार के आरोपियों को राजनीति से दूर रहना चाहिए। हमारी पार्टी में अगर किसी पर भ्रष्टाचार का आरोप साबित होता है तो उसे दूध की मक्खी की तरह निकाल कर फेंक दिया जाता है। हम लटकाने-भटकाने वाले लोग नहीं हैं, डंके की चोट पर राजनीति करते हैं। हम जो वादा करते हैं उसे पूरा करते हैं।

गरीबी हटाने पर किया बड़ा दावा
राजनाथ सिंह ने दावा करते हुए कहा कि हमने 10 सालों में 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला। जबकि पहले की सभी सरकारें गरीबी मिटाने के नाम पर ही बनी, किया कुछ नहीं। देश केवल आश्वासन से नहीं चलता है। उन्होंने कहा कि हमारे ऊपर हिंदू-मुसलमान का आरोप लगाया जाता है, लेकिन हमने जो भी काम किया, वह सभी जाति-धर्म के लिए किया। हां, तीन तलाक के मुद्दे पर हमने कठोर फैसला लिया, क्योंकि सवाल बहन बेटियों के सम्मान का था।
 
‘भाड़ में जाए सरकार, नहीं छोड़ेंगे बहन-बेटियों का सम्मान
राजनाथ सिंह ने कहा कि बहन-बेटी किसी भी जाति या धर्म की हो, हम उसका सम्मान नहीं छोड़ सकते हैं। सरकार बने चाहे भाड़ में जाए, तीन तलाक के मुद्दे पर हमने जो फैसला लिया, वैसा ही फैसला अगर बार-बार लेना पड़े तब भी कोई परहेज नहीं है। हमने नारी शक्ति वंदन अधिनियम लाकर अगले चुनाव से सदन में महिलाओं के लिए एक तिहाई सीटें आरक्षित की हैं। पुरुषों की सीट नहीं घटेगी, बल्कि सीटों की संख्या बढ़ेगी।
 
‘आंखों में धूल झोंक कर राजनीति करता है विपक्ष’
राजनाथ ने कहा कि गुजरात में भाजपा का एक प्रत्याशी निर्विरोध चुनाव जीता है। इसके बाद विपक्ष लोकतंत्र को खतरे में बता रहा है। यह लोग आपकी आंखों में धूल झोंक कर राजनीति करते हैं। इन्हें बताना चाहिए कि इससे पहले भी 28 बार निर्विरोध प्रत्याशी जीते हैं, जिसमें 20 बार कांग्रेस और दो बार सपा के प्रत्याशी निर्विरोध लोकसभा पहुंचे हैं। लेकिन यह लोग बेबुनियाद और निराधार आरोप लगाते हैं।
 
‘बिहार को लालटेन युग में ले जाना चाहते हैं राजद वाले’
राजनाथ ने कहा कि बिहार में एक सीट भी राजद और कांग्रेस के लिए जीतना स्वप्न बन जाएगा। राजद वाले बिहार में दोबारा लालटेन युग लाना चाहते हैं, लेकिन इनका सपना धरा का धरा रह जाएगा। हमने गरीबों के लिए 300 यूनिट मुफ्त बिजली की व्यवस्था के लिए रूफ टॉप सोलर बिजली की योजना चलाई है। जल्द ही इसका असर भी दिखने लगेगा।

 
‘आधी प्रॉपर्टी लूटना चाहती है कांग्रेस’
राजनाथ ने कहा कि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा कांग्रेस की सरकार में सलाहकार रहे हैं। आज भी उनकी पार्टी के सलाहकार हैं। उन्होंने कहा है कि भारत में ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए कि घर के मुखिया का अगर निधन हो जाए तो आधी प्रॉपर्टी सरकार को ले लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि ये लोग देश को लूटने पर आमादा हैं। पता नहीं ऐसे लोग कहां से आते हैं, देश को कहां ले जाना चाहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed