{"_id":"672dde0d07da7defdb0536e2","slug":"chhath-puja-incident-10-year-old-girl-died-after-drowning-in-pond-at-chhath-ghat-in-saharsa-2024-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chhath Puja Incident: छठ घाट पर पोखर में डूबकर 10 साल के बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhath Puja Incident: छठ घाट पर पोखर में डूबकर 10 साल के बच्ची की मौत, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
Fri, 08 Nov 2024 03:17 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 08 Nov 2024 03:17 PM IST
सार
बिहार के सहरसा में छठ घाट पर हादसा हुआ है। हादसे में एक 10 साल के बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि जहां यह हादसा हुआ है, वहां लोगों ने निजी छठ घाट बनाया था।
विज्ञापन
मृतक बच्ची और परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहरसा जिले में सौर बाजार थाना क्षेत्र के भादा गांव में निजी छठ घाट में डूबने से एक दस साल के बच्ची की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, निजी छठ घाट पर पर्व समाप्त होने के बाद कुछ बच्चे खेल रहे थे। इसी दौरान पैर फिसलने से बच्ची की पोखर में डूबने से मौत हो गई। मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम करवाने सदर अस्पताल भेज आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृत बच्ची की पहचान पिंटू मिस्त्री की पुत्री खुश्बू कुमारी के रूप में हुई है। जो जिले के सौरबाजार थाना क्षेत्र के भादा गांव वार्ड नंबर चार की रहने वाली थी।
विज्ञापन
इस बाबत सौर बाजार थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि निजी पोखर का निर्माण कर छठ मनाया गया था। गुरुवार को ही मोटर से पानी डाला गया था। खेलने के दौरान बच्ची का पैर फिसल गया और उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि अग्रतर कारवाई की जा रही है। छठ पूजा के बाद बच्चे की मौत के बाद गांव में मातम का माहौल है। लोगों ने कहा कि सभी बड़ी उमंग से पूजा किया था, कैसे यह अनहोनी हो गई।
विज्ञापन
घटना के बाद गांव में उत्साह का माहौल वीरानगी में परिणत हो गया। परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल है। लोगों की भीड़ लगी है और लोग परिजनों को सांत्वना दे रहे हैं। परिजनों के चीत्कार के कारण सभी की आंखे नम हैं। पुलिस ने सदर अस्पताल में पोस्टमॉर्टम के बाद शव को परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया। थानाध्यक्ष ने बताया कि परिजनों के आवेदन पर प्रथिमिकी दर्ज की जाएगी।