BNMU News: एक साथ जारी हुई स्नातक, PG और एमएड परीक्षा की तिथि; 21 जनवरी से पांच फरवरी तक होगी परीक्षा
BNMU Exams: बीएनएमयू ने एक साथ स्नातक, PG और एमएड परीक्षा की तिथियां जारी कर दी हैं। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मधेपुरा में 11, सहरसा में पांच और सुपौल में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मधेपुरा के बीएन मंडल विश्वविद्यालय (BNMU) ने एक साथ स्नातक, पीजी और एमएड की परीक्षाओं की तिथियां घोषित कर दी हैं। परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, पीजी और एमएड फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षाएं 21 जनवरी से शुरू होंगी। जबकि स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 23 जनवरी से पांच फरवरी तक आयोजित की जाएगी।
स्नातक थर्ड सेमेस्टर परीक्षा का शेड्यूल
स्नातक थर्ड सेमेस्टर की परीक्षा 23 जनवरी से पांच फरवरी तक दो पालियों में होगी। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और दूसरी पाली दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. शंकर कुमार मिश्रा ने बताया कि सभी विषयों को चार समूहों में विभाजित किया गया है:-
- ग्रुप ए: इतिहास, दर्शनशास्त्र, एआईएच, एलएसडब्ल्यू, अर्थशास्त्र और संगीत
- ग्रुप बी: समाजशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, हिंदी, मैथिली, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू और पर्शियन
- ग्रुप सी: राजनीति विज्ञान, मनोविज्ञान, भूगोल, गृहविज्ञान और मानवशास्त्र
- ग्रुप डी: भौतिकी, रसायन विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, जंतु विज्ञान, गणित (साइंस और आर्ट्स), भूविज्ञान, सांख्यिकी और वाणिज्य
एमएड फर्स्ट सेमेस्टर: 21 से 25 जनवरी तक
एमएड फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 21 जनवरी से शुरू होकर 25 जनवरी तक चलेगी। परीक्षा केंद्र विश्वविद्यालय के नॉर्थ कैंपस में स्थित परीक्षा भवन होगा। इसमें कॉलेज ऑफ टीचर एजुकेशन सहरसा और बीएनएमयू एमएड डिपार्टमेंट के परीक्षार्थी शामिल होंगे।
- 21 जनवरी: साइकोलॉजी ऑफ लर्निंग एंड डेवलपमेंट
- 22 जनवरी: हिस्टोरिकल पॉलिटिकल इकोनॉमिक पर्सपेक्टिव ऑफ एजुकेशन
- 23 जनवरी: रेलीवेंस ऑफ टीचर्स एजुकेशन इन चेंजिंग टाइम्स
- 25 जनवरी: फंडामेंटल्स ऑफ एजुकेशनल रिसर्च
पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा का कार्यक्रम
पीजी फर्स्ट सेमेस्टर की परीक्षा 21 जनवरी से शुरू होगी। इसे दो समूहों में विभाजित किया गया है।
- ग्रुप ए: फिजिक्स, केमिस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, जियोलॉजी, साइकोलॉजी, म्यूजिक, सांख्यिकी, भूगोल, अर्थशास्त्र, एआईएच, मानवशास्त्र, पीएमआईआर (एलएसडब्ल्यू), ग्रामीण अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान।
- ग्रुप बी: गणित (आर्ट्स और साइंस), दर्शनशास्त्र, उर्दू, संस्कृत, मैथिली, समाजशास्त्र, हिंदी, इतिहास, वाणिज्य, गृहविज्ञान और अंग्रेजी।
ग्रुप ए की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक और ग्रुप बी की परीक्षा दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक होगी।
परीक्षा केंद्रों की सूची
पीजी परीक्षाओं के लिए तीन परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं:-
- मधेपुरा कॉलेज, सहरसा – टीपी कॉलेज मधेपुरा, पीजी बीएनएमयू के सभी विभाग, पीएस कॉलेज मधेपुरा, बीएसएस कॉलेज सुपौल।
- आरएम कॉलेज, सहरसा – एमएमएलटी कॉलेज सहरसा, रमेश झा महिला कॉलेज सहरसा, एसएनआरकेएस कॉलेज सहरसा।
- एसएनएसआरकेएस कॉलेज, सहरसा – एमएलटी कॉलेज सहरसा और पीजी सेंटर सहरसा।
केंद्राधीक्षकों को सख्त निर्देश
परीक्षा केंद्र के अंदर एडमिट कार्ड और पेन के अलावा किसी अन्य सामग्री को ले जाने पर प्रतिबंध रहेगा। सभी केंद्राधीक्षकों को इसका सख्ती से पालन कराने का निर्देश दिया गया है। वहीं, परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि मधेपुरा में 11, सहरसा में पांच और सुपौल में चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।