फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   BJP party leader Shahnawaz Hussain offered Bakrid prayers in Supaul Bihar

Bihar: बकरीद पर सुपौल पहुंचे शाहनवाज हुसैन, ईदगाह में अदा की नमाज; गले मिलकर दी मुबारकबाद

Thu, 28 May 2026 11:55 AM IST
कोसी ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: कोसी ब्यूरो Updated Thu, 28 May 2026 11:55 AM IST
सार

Bihar: सुपौल में बकरीद का पर्व उत्साह और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने ईदगाह मैदान में आम लोगों के साथ नमाज अदा की और देश में अमन-चैन तथा सौहार्द की दुआ मांगी। प्रशासन ने पर्व को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे।

विज्ञापन
BJP party leader Shahnawaz Hussain offered Bakrid prayers in Supaul Bihar
ईदगाह मैदान में शाहनवाज के साथ सेल्फी लेते लोग

विस्तार

सुपौल में त्याग, बलिदान, मोहब्बत और भाईचारे का पर्व बकरीद पूरे उत्साह और पारंपरिक सौहार्द के साथ मनाया गया। मौके पर जिले के विभिन्न हिस्सों में सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए थे।

विज्ञापन




ईदगाह मैदान में अदा की नमाज
पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज़ हुसैन भी बकरीद के मौके पर अपने पैतृक घर सुपौल पहुंचे। जहां आम नमाजियों के साथ जिला मुख्यालय स्थित ईदगाह मैदान में उन्होंने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद उन्होंने लोगों से मुलाकात की और गले मिलकर पर्व की मुबारकबाद दी।
विज्ञापन


हजारों नमाजियों की जुटी भीड़
बकरीद के मौके पर सुपौल शहर के ईदगाह मैदान में हजारों की संख्या में नमाजियों ने नमाज अदा की। मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन भी नमाज में शामिल हुए। नमाज के बाद लोगों से गले मिलकर उन्होंने ईद की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन की दुआ मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों ने ली सेल्फी, जगह-जगह लगे मेले
पर्व के मद्देनजर शाहनवाज हुसैन बुधवार शाम ही सुपौल पहुंच गए थे, जहां उनसे मिलने वालों का तांता लगा रहा। गुरुवार को ईदगाह मैदान में भी बड़ी संख्या में लोग शाहनवाज हुसैन के साथ सेल्फी लेते दिखे। मौके पर जगह-जगह मेले का भी आयोजन किया गया था, जहां बड़ी संख्या में लोग खरीदारी करते नजर आए।

सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
बकरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। प्रशासन की टीम लगातार संवेदनशील इलाकों में गश्त करती दिखी। सुरक्षा के मद्देनजर नमाज स्थलों पर बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी।


ये भी पढ़ें: बकरीद के मौके पर ईदगाहों में उमड़ी भारी भीड़, मांगी गई अमन-चैन की दुआ, चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात

शाहनवाज हुसैन ने दिया भाईचारे का संदेश
मीडिया से बातचीत करते हुए शाहनवाज हुसैन ने कहा कि ईद का पर्व आपसी मोहब्बत, भाईचारे और इंसानियत का संदेश देता है। उन्होंने कहा कि ईद सब कुछ भूलाकर गले मिलने और एक-दूसरे के जज्बात की कद्र करने का दिन होता है। बकरीद केवल जानवर की कुर्बानी का पर्व नहीं है, बल्कि यह अपने अंदर की कमियों, बुराइयों और नफरत को खत्म करने का भी संदेश देता है। मुल्क में एकता, भाईचारा और आपसी सौहार्द बना रहे, यही बकरीद का असली पैगाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed