फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar: Young man had threatened the PACS president husband in old dispute

Bihar: मां ने की थी आत्महत्या…पुत्र ने बदला लेने के लिए दोस्त के मोबाइल से दे दी पैक्स अध्यक्ष पति को धमकी

Sun, 08 Dec 2024 07:23 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: शबाहत हुसैन Updated Sun, 08 Dec 2024 07:23 PM IST
सार

Saharsa News; जिले के सोनबरसा कचहरी ओपी क्षेत्र के दिवारी पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के पति सह पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह बबलू से रंगदारी मांगने एवं जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस ने एक अपराधी को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Bihar: Young man had threatened the PACS president husband in old dispute
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिले के कहरा प्रखंड क्षेत्र के दिवारी पंचायत के प्रथम महिला पैक्स अध्यक्ष मनीषा सिंह के पति सह पूर्व मुखिया अजय कुमार सिंह बबलू से रंगदारी और जान से मारने की धमकी देने मामले में पुलिस ने अपराध में शामिल एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में गिरफ्तार अपराधी मंजेश कुमार सिंह ने बताया कि वादी एवं अभियुक्त तथा उसके भाई अंजेश कुमार सिंह से पुराना जमीन विवाद चलता आ रहा है।

विज्ञापन


इस जमीनी विवाद के कारण ही उसकी मां ने आत्महत्या कर ली थी। इसी आक्रोश में आकर धमकी दिया। जिसे रविवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मालूम हो कि बीते  30 नवंबर को वादी अजय कुमार सिंह उर्फ बब्लू को एक अज्ञात मोबाइल नंबर से किसी व्यक्ति द्वारा कॉल कर उनके साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया गया एवं उनसे 25 लाख की रंगदारी मांगी गई थी। रंगदारी नहीं देनें पर उन्हें 15 दिनों के अन्दर जान से मारने की धमकी दी गई थी। इस संबंध में थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई। 
विज्ञापन


सहरसा पुलिस पहुंची हरियाणा, फिर हुआ उद्भेदन
पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर के नेतृत्व में इस कांड के उद्भेदन के लिए एक टीम का गठन किया गया। जिसमें ओपी अध्यक्ष सोनवर्षा कचहरी, सोनवर्षा कचहरी ओपी के अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी तथा जिला आसूचना इकाई को शामिल किया गया था। तकनीकी आधार पर गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए जिस व्यक्ति के मोबाइल से फोन किया गया था, टीम उसके घर गुडगांव हरियाणा पहुंची। उक्त मोबाइल धारक से पूछताछ के क्रम में बताया गया कि उसके द्वारा यह धमकी भरा कॉल नहीं किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम द्वारा जब उसे कॉल रिकॉडिंग सुनाया गया तो उसके द्वारा बताया गया कि यह उसकी आवाज नहीं है। यह उसके दोस्त मंजेश कुमार सिंह पित विकास सिंह घर-धकजरी भरौली, थाना सदर (सोनवर्षा कचहरी ओपी), जिला-सहरसा की आवाज है। जो मेरे साथ किराये का मकान लेकर यहा रहता है। जब उसके दोस्त मंजेश कुमार सिंह के बारे में पुलिस ने पूछताछ की तो इसके द्वारा बताया गया की दोस्ती के नाते वह मेरा मोबाइल कभी कभी इस्तेमाल कर लिया करता था। मेरे मोबाइल से उसने यह कॉल किया था। जिसकी मुझे जानकारी नहीं थी।


घर से पुलिस ने किया गिरफ्तार
गठित टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए रविवार को इस कांड के अभियुक्त मंजेश कुमार सिंह को उसके निजी आवास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस अग्रसर कार्रवाई में जुट गई है। गिरफ्तार अपराधकर्मी द्वारा पूछताछ के क्रम में अपनी संल्पिता स्वीकार की। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed