फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar STF caught criminal with bounty of 50 thousand in Saharsa two pistols and five live cartridges recovered

Bihar Crime: सहरसा में 50 हजार के इनामी बदमाश को STF ने पकड़ा, दो कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद

Tue, 27 Aug 2024 06:33 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Tue, 27 Aug 2024 06:33 PM IST
सार

पचास हजार रुपये के इनामी बदमाश को एसटीएफ ने दबोच लिया है। वहीं, एक बदमाश फरार हो गया। एसटीएफ ने दो कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया है।

विज्ञापन
Bihar STF caught criminal with bounty of 50 thousand in Saharsa two pistols and five live cartridges recovered
पुलिस गिरफ्त में बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार एसटीएफ की टीम ने गुप्त सूचना पर सहरसा पुलिस के साथ संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई करते हुए सिमरी बख्तियारपुर थाना और सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के तुलसियाही नदी बांध से 50 हजार के इनामी अपराधी उदीश यादव को उसके एक सहयोगी राजेश कुमार के साथ गिरफ्तार कर सहरसा पुलिस को सुपुर्द किया। कुख्यात अपराधी उदीश यादव और उसके सहयोगी पर लूट एवं ऑर्म्स एक्ट सहित कई कांड पूर्व से दर्ज हैं।

विज्ञापन


वहीं, उसके निशानदेही पर पुलिस ने सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भतौनी निवासी रामनरेश साह के घर छापेमारी की, जिसमें रामनरेश साह फरार पाया गया और घर की तलाशी में घर से दो देशी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया। एसडीपीओ सिमरी बख्तियारपुर मुकेश कुमार ठाकुर ने बताया कि वह कई कांडों में फरार चल रहा था। एडीपीओ ने बताया कि उदीश यादव पर सिमरी बख्तियारपुर थाना में विभिन्न संगीन धाराओं के तहत छह तो राजेश कुमार पर भी सिमरी बख्तियारपुर थाना में छह से अधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि ऑर्म्स बरामदगी को लेकर पुनः एक नया कांड दर्ज किया गया है। दोनों गिरफ्तार अपराधी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है तो फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, कई इनामी अपराधी एसटीएफ की रडार पर हैं, जिसकी गिरफ्तारी के लिए एसटीएफ और जिला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed