फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar Road Accident Girl riding scooter dies after being hit by pickup in Supaul mother and friend critical

Bihar Road Accident: पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार बच्ची की मौत, मां और सहेली की हालत गंभीर

Thu, 05 Dec 2024 03:46 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सुपौल Published by: अरविंद कुमार Updated Thu, 05 Dec 2024 03:46 PM IST
सार

पिकअप की टक्कर से स्कूटी सवार बच्ची की मौत हो गई। मां और सहेली की हालत गंभीर है। वहीं, विरोध में ग्रामीणों ने नेशनल हाइवे जाम कर दिया।

विज्ञापन
Bihar Road Accident Girl riding scooter dies after being hit by pickup in Supaul mother and friend critical
मृतक बच्ची और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बिहार में सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र अंतर्गत महेशपुर में कदम चौक के पास बुधवार को अज्ञात पिकअप की टक्कर से स्कूटी चालक बेटी की मौके पर मौत हो गई। जबकि मां नीलम देवी और सहेली मनीषा कुमारी गंभीर रूप से जख्मी हो गई। घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सीएचसी पहुंचाया। घटना शाम करीब तीन बजे की बताई जा रही है। मृतका की पहचान महेशपुर वार्ड 10 निवासी मनोज उर्फ मंटू ठाकुर की 18 वर्षीय बेटी लक्ष्मी कुमारी के रूप में हुई।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि लक्ष्मी कुमारी अपनी मां नीलम देवी के साथ स्कूटी पर सवार होकर राघोपुर स्थित केएन डिग्री कॉलेज से बीए का फॉर्म भरकर वापस घर लौट रही थी। इसी दौरान महेशपुर के कदम चौक पर पर विपरीत दिशा से तेज गति से आ रही पिकअप वैन ने स्कूटी में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयानक थी कि लक्ष्मी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनकी मां गंभीर रूप से घायल हो गई। जबकि, घटना स्थल के समीप कुछ दूरी पर महेशपुर फाड़ी की गस्ती गाड़ी लगी हुई थी। बावजूद, सवारी गाड़ी भागने में सफल रही। लक्ष्मी की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


मुआवजे की मांग को लेकर किया एनएच जाम
वहीं, घटना के बाद आक्राेशित स्थानीय लोगों ने महेशपुर में एनएच-106 को जाम कर दिया और प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। जहां शाम 06:15 बजे स्थानीय विधायक रामविलास कामत के आश्वासन पर जाम समाप्त हुआ। इधर, जाम के दौरान एनएच पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इधर, घटना की जानकारी मिलते ही पिपरा विधायक रामविलास कामत जाम स्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान काफी करीब एक घंटा के मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने विधायक के आश्वासन पर शाम करीब 06:15 बजे जाम समाप्त किया। इसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। इस दौरान विधायक ने कहा कि रोड एक्सीडेंट में सरकार की तरफ से मिलने वाली सभी सहायता राशि दिलाई जाएगी। साथ ही सामाजिक स्तर से भी मृतक के परिजन को आर्थिक सहयोग किया जाएगा। वहीं, ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने कहा कि जो भी पुलिस कर्मी इसमें दोषी होंगे, उनके विरुद्ध विभाग द्वारा कार्रवाई की जाएगी।


प्रदर्शनकारी बोले, पुलिस ने जानबूझ कर ठोकर मारने वाली गाड़ी को नहीं पकड़ा
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि हादसे के समय पुलिस की गाड़ी पास ही मौजूद थी, जिसने भाग रहे पिकअप को नहीं पकड़ा और जब ग्रामीण कहने लगे तो उल्टे आम लोगों पर ही बिफर पड़े। आक्रोशित लोग प्रशासन से मृतक के पीड़ित परिवार को 10 लाख रुपये और जख्मी को दो लाख रुपये मुआवजा देने सहित तेज रफ्तार वाहन चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। इधर, सूचना मिलने पर पिपरा पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित लोगों को शांत करने की कोशिश की। लेकिन, आक्रोशित लोग मौके पर वरीय पदाधिकारी को बुलाने की मांग कर रहे थे। वहीं, पिपरा थानाध्यक्ष अनूप ठाकुर ने बताया कि पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed