{"_id":"6839ccaa0f9b3ee1c2081e71","slug":"bihar-news-youth-came-to-meet-his-girlfriend-was-beaten-viral-video-in-supaul-bihar-police-investigation-kosi-news-c-1-1-noi1372-3007160-2025-05-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bihar News : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की भीड़ ने की पिटाई, फिर जबरन थमा दी हाथ में पिस्तौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bihar News : प्रेमिका से मिलने पहुंचे प्रेमी की भीड़ ने की पिटाई, फिर जबरन थमा दी हाथ में पिस्तौल
Fri, 30 May 2025 09:15 PM IST
कोसी ब्यूरो
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, सुपौल
Published by: कोसी ब्यूरो
Updated Fri, 30 May 2025 09:15 PM IST
सार
Bihar News : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को भीड़ ने पकड़ कर पहले पेड़ से बांधा। फिर लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। जब उसके शरीर से खून बहने लगा तो हाथ में जबरन देसी कट्टा थमा दिया गया।
विज्ञापन
मारपीट में घायल युवक।
विस्तार
प्रेमिका से मिलने पहुंचे एक युवक को भीड़ ने पकड़ कर पहले पेड़ से बांधा। फिर लाठी, डंडे और बेल्ट से बेरहमी से पीटा। जब उसके शरीर से खून बहने लगा तो हाथ में जबरन देसी कट्टा थमा दिया गया। कुछ लोगों ने इसका वीडियो बनाया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -Nitish Kumar: सीएम नीतीश कुमार ने जाति जनगणना को लेकर पीएम मोदी का जताया आभार, कहा- कुछ लोग अंड-बंड बोल रहे
विज्ञापन
घटना सुपौल जिले के त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद मेढ़िया वार्ड 22 निवासी प्रिंस कुमार से जुड़ी है। प्रिंस ने बताया कि वह कुछ समय से एक युवती से मोबाइल पर बात कर रहा था। बुधवार रात युवती से मिलने डपरखा वार्ड 24 गया था। वहां युवती के घरवालों और कुछ स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ लिया। पेड़ से बांधकर पीटा गया। चीखने पर भी किसी ने रहम नहीं किया। फिर उसके हाथ में अवैध देसी पिस्तौल थमा दी गई। वीडियो में युवक डरा-सहमा खड़ा दिख रहा है और उसके हाथ में पिस्तौल है। इसके बाद भीड़ ने खुद ही पुलिस को बुलाया। युवक को छेड़खानी और हथियार रखने के आरोप में पुलिस को सौंप दिया गया। लेकिन थाने में युवक ने जो बयान दिया, उससे पूरी कहानी पलट गई।
विज्ञापन
यह खबर भी पढ़ें -BPSC 71th CCE 2025: बीपीएससी ने 71वीं सिविल सेवा परीक्षा का नोटिफिकेशन किया जारी, इतने पदों पर निकली वैकेंसी
पीड़ित युवक ने पुलिस में दर्ज कराई यह शिकायत
घटना को लेकर पुलिस को पीड़ित युवक प्रिंस ने लिखित शिकायत में बताया कि 28 मई की रात वह एक शादी समारोह से लौट रहा था। तभी डपरखा के पास उसे हथियार के बल पर रोका गया। ज्योतिष सरदार, अरविंद सरदार, नीतीश कुमार सहित चार-पांच अज्ञात लोगों ने मिलकर मारपीट कर उसकी जेब से 1500 रुपए भी छीन लिए। विरोध करने पर सिर पर बंदूक की बट से वार किया गया। वह बेहोश हो गया। होश में आने पर खुद को पेड़ से बंधा पाया। कमर में गोली और हथियार ठूंसे गए थे।
पुलिस ने कराया युवक का इलाज, जांच में जुटी
इधर, गुरुवार को त्रिवेणीगंज थाने की पुलिस ने जख्मी युवक का अनुमंडलीय अस्पताल में इलाज कराया। वही थानाध्यक्ष रामसेवक रावत ने बताया कि कांड संख्या 272/25 के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। तीन नामजद और चार-पांच अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। बरामद पिस्तौल जब्त कर जांच शुरू कर दी गई है।

मारपीट में घायल युवक।

मारपीट में घायल युवक।