Bihar News: वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान टूटा मंच, राजद के चर्चित विधायक समेत कई चोटिल
Waqf Amendment Bill: मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर वक्फ कानून के खिलाफ शनिवार को विशाल आक्रोश मार्च निकाला गया। विपक्ष के नेताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और वक्फ संशोधन बिल वापस लेने की मांग की।
विस्तार
मधेपुरा में वक्फ संशोधन बिल के विरोध में शनिवार को मधेपुरा में आयोजित धरना प्रदर्शन के दौरान मंच टूटने से अफरातफरी मच गई। इस हादसे में बिहार सरकार के पूर्व मंत्री एवं मधेपुरा विधायक प्रो. चंद्रशेखर, सीपीआई नेता प्रमोद प्रभाकर समेत कई लोग चोटिल हो गए। सभी को तत्काल सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ झिटकिया से मधेपुरा तक निकाले गए पांच किलोमीटर लंबे पैदल मार्च के समापन पर कलाभवन परिसर में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया गया था। इसी दौरान यह हादसा हुआ।
वक्फ संशोधन बिल के विरोध में बेगूसराय में प्रदर्शन, मोदी सरकार के विरोध में एनएच को किया जाम

वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन
वक्फ संशोधन बिल के खिलाफ लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिला। सैकड़ों की संख्या में जनसमूह प्रदर्शन स्थल पर उमड़ पड़ा। मंच पर विधायक प्रो. चंद्रशेखर के भाषण के बाद सीपीआई नेता प्रमोद प्रभाकर भाषण दे रहे थे। इसी दौरान भीड़ बढ़ने से भड़भड़ाकर कर नीचे गिर गया। जिससे वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं को चोटें आई।

चोटिल हुए राजद विधायक।
अधिक भीड़ होने के कारण ऐसा हुआ
मार्च सुबह 10 बजे झिटकिया से शुरू हुआ और मधेपुरा शहर तक केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्ण रूप से बढ़ा। प्रदर्शनकारियों ने वक्फ कानून को वापस लेने की मांग की। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे और एएसपी प्रवेंद्र भारती ने नेतृत्व में सिंहेश्वर और मधेपुरा थाना की पुलिस यातायात व्यवस्था संभाल रहे थे। प्रदर्शन का उद्देश्य वक्फ संशोधन बिल के संभावित दुष्परिणामों के प्रति जनता को जागरूक करना और सरकार पर इसे वापस लेने का दबाव बनाना था। विधायक प्रो. चंद्रशेखर ने कहा कि अधिक भीड़ होने के कारण मंच टूट गया। सीपीआई नेता प्रमोद प्रभाकर को अंगूठे में चोट आई है। बाकी लोगों को हल्की चोटें आई है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.