फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Bihar ›   Kosi News ›   Bihar News Suspicious death of Savita married two years ago in Saharsa murder alleged

Bihar News: दो साल पहले ब्याही गई सविता की संदिग्ध मौत, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

Fri, 08 Nov 2024 05:09 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहरसा Published by: अरविंद कुमार Updated Fri, 08 Nov 2024 05:09 PM IST
सार

दो साल पहले ब्याही गई सविता की संदिग्ध मौत हो गई। वहीं, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है। फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की जांच करेगी।
 

विज्ञापन
Bihar News Suspicious death of Savita married two years ago in Saharsa murder alleged
पति और मृतक पत्नी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहरसा जिले में महिषी थाना क्षेत्र के झकड़ा में 20 वर्षीय महिला सविता देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत का मामला सामने आया है। मृतिका के मायके वाले ससुराल वालों पर दहेज को लेकर हत्या का आरोप लगा रहे हैं।

विज्ञापन


हालांकि, इस बाबत महिषी थानाध्यक्ष अमरनाथ कुमार ने बताया कि महिला की मौत हुई है। प्रारंभिक छानबीन में फांसी से मौत होने की बात सामने आई है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के पीछे का कारण क्या है, इसकी जानकारी नहीं है, आवेदन अप्राप्त है। आवेदन के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, मृतिका की शादी दो साल पूर्व हुई थी। वह अपने पीछे 11 महीने का एक पुत्र छोड़ गई है। परिजन महिला के पति और उनके परिवार पर हत्या का आरोप लगा रहे हैं। मृतिका के भाई अजय साह ने बताया कि मेरी बहन की शादी दो वर्ष पूर्व झकड़ा वार्ड 13 निवासी लक्ष्मण साह से हुई थी। सूचना मिलते ही महिषी थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर शुक्रवार को पोस्टमॉर्टम के लिए सदर अस्पताल भेजकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मृत महिला का मायका महिषी थाना क्षेत्र के ही सिसोना गांव है और ससुराल महिषी थाना क्षेत्र के झखडा गांव वार्ड नं 13 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मृत महिला सविता के भाई अजय साह ने बताया कि मेरी बहन की शादी झकड़ा गांव का रहने वाला लक्ष्मण साह से वर्ष 2022 में हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित किया जाता था। गुरुवार रात पति सहित अन्य लोग फांसी से लटका कर मार दिया। शुक्रवार की सुबह जब छठ घाट से लौट कर घर आये तो मेरी बहन के घर के अगल-बगल के लोगों ने फोन किया कि आपकी बहन को मार दिया। उसके बाद जब अपनी बहन के घर पहुंचे तो अपनी बहन को मृत पाए। उसके बाद पुलिस को सूचना दिए, घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed